आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के शुरुआती क्रेडिट्स में दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की पत्नी शशि कौशिक और उनके भांजे का नाम देखने को मिला। डायरेक्टर ने उनका शुक्रिया अदा किया है। अब यह देख कर बहुत से लोग कन्फ्यूज हो गए कि आखिर दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक या उनके परिवार में से कोई भी इस मूवी का हिस्सा नहीं है, तो क्यों उन्हें शुक्रिया कहा गया। चलिए हम आपको उनका इस मूवी से कनेक्शन बताते हैं।
सतीश कौशिक के पास थे ‘धुरंधर’ टाइटल के राइट्स
दरअसल, ऐसा बताया जाता है कि ‘धुरंधर’ दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक का ड्रीम प्रोजेक्ट था। हालांकि, इस प्रोजेक्ट पर वह क्या करने वाले थे, इसके बारे में तो कोई जानकारी नहीं है, लेकिन उन्होंने सालों पहले ही ‘धुरंधर’ टाइटल के राइट्स खरीद लिए थे। इस बात की जानकारी एक बार अभिनेता अनुपम खेर ने भी दी थी। फिर साल 2023 में अचानक सतीश कौशिक के निधन के बाद उनका यह सपना अधूरा रह गया।
इसके बाद आदित्य धर भी ‘धुरंधर’ टाइटल पर फिल्म बनाना चाहते थे। फिर जब उन्होंने कौशिक फैमिली से राइट्स के लिए अनुरोध किया, तो दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की वाइफ शशि कौशिक ने और भांजे निशांत कौशिक ने बिना किसी परेशानी के ये राइट्स आदित्य धर को दे दिए। इसीलिए डायरेक्टर ने फिल्म के क्रेडिट्स में उनका नाम देकर शुक्रिया अदा किया।
अनुपम खेर ने कही थी ये बात
जब ‘धुरंधर’ रिलीज हुई, तो अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह यह देखकर खुश हैं कि ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने सतीश कौशिक को फिल्म के क्रेडिट्स में जगह दी है। फिर इसकी वजह बताते हुए खेर ने कहा था कि ‘धुरंधर का टाइटल सतीश कौशिक के पास था। क्रेडिट्स में शशि कौशिक का नाम पढ़कर मुझे बहुत खुशी हुई। दोस्त सतीश, तुम्हारा नाम भी जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें: ‘सलमान खान-अक्षय मेरे बिना नहीं चल सकते’, स्क्रीन अवॉर्ड्स मिलने पर राजपाल यादव ने कही ये बात
