रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। 19 मार्च को सिनेमाघरों में आदित्य धर की निर्देशित मूवी का सीक्वल दस्तक देगा। फिल्म के पहले पार्ट को थिएटर्स में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिल्म के पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को रखे गए हैं। एडावंस बुकिंग में भी फिल्म लगातार मोटी कमाई करती नजर आ रही है। ओपनिंग डे के लिए मूवी ने बड़ी संख्या में टिकटें बेच दी हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली-नोएडा के किन थिएटर्स में धुरंधर 2 की सबसे सस्ती टिकट मिल सकती है।

धुरंधर 2 के क्रेज का अंदाजा इस बास से लगाया जा सकता है कि मूवी के पहले दिन के सुबह और दोपहर के शोज दिल्ली एनसीआर में हाउसफुल हो चुके हैं। फिलहाल शाम और रात के शोज के लिए टिकट बुकिंग तेजी से हो रही है। आइए आज आपको बताते हैं कि दिल्ली-नोएडा के किन थिएटर्स में सस्ते में देख सकते हैं।

धुरंधर 2 की टिकट कहां सस्ती है

दिल्ली एनसीआर में द्वारका के वेगाज पीवीआर में दोपहर के लिए 200 रुपये की टिकट मिल रही है। यहां पर शाम के शोज और दोपहर के कुछ शोज अभी अवेलेबल है।

गुरुग्राम पेप्सी पीवीआर एम्बियंस में 200 रुपये की टिकट में सुबह से लेकर रात तक के शोज मौजूद है। अगर आप गुरुग्राम के पास रहते हैं, तो ये थिएटर आपके लिए परफेक्ट साबित होगा।

पीवीआर सिलेक्ट सिटी वॉक दिल्ली में भी सस्ते में धुरंधर 2 को देखा जा सकता है। खास बात है कि अभी फिल्म के शुरुआती दिनों के लिए यहां टिकटें मौजूद हैं।

सिनेपोलिस, पेसिफिक एसपी 2 दिल्ली में 200 रुपये की टिकट वाले कुछ शोज दोपहर से लेकर शाम के 11 बजे तक है। किसी भी टिकट बुकिंग ऐप की मदद से आप अपनी सीट फिल्म देखने के लिए पक्की कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ऑस्कर में 6 अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ने किया था 1600 करोड़ का कलेक्शन, फिर भी जीत नहीं पाई ये पुरस्कार

मुंबई की तुलना में दिल्ली एनसीआर के अंदर धुरंधर 2 की टिकट कीमत कम है। अगर आप फर्स्ट डे शो देखना चाहते हैं, तो ज्यादा थिएटर्स में पहले दिन के कुछ शोज में सीट खाली है। हालांकि, अभी टिकट तेजी से बिक रही है, तो ऐसे में आपको समय रहते ही अपनी टिकट बुकिंग करवा लेनी होगी।