मार्च महीने में दो बड़ी रिलीज होने वाली हैं। सिनेमा लवर्स बेसब्री से इन दोनों फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं। इसमें पहली रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 है। दिसंबर 2025 में रिलीज हुई धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। यही कारण है कि इसके दूसरे पार्ट को लेकर दर्शकों के बीच खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। ओपनिंग डे पर रणवीर की फिल्म के सामने चुनौती बनकर यश की टॉक्सिक आएगी। दरअसल, धुरंधर 2 और टाक्सिक का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा।

विदेशों में दोनों मूवीज की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। आइए चर्चा करते हैं कि इस मोर्चे पर कौन-सी फिल्म आगे हैं और किस सुपरस्टार की फिल्म पीछे चल रही है।

धुरंधर 2 और टॉक्सिक की एडवांस बुकिंग के आंकड़े

कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थ अमेरिका में रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है। धुरंधर 2 ने एडवांस बुकिंग में 33.7K डॉलर की कमाई कर ली है। पिछले 24 घंटे के मुकाबले में फिल्म की टिकट बिकने में करीब 159 प्रतिशत उछाल देखने को मिला है।

इस फिल्म की कास्ट की बात करें, तो रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे दिग्गज सितारे नजर आएंगे। फिलहाल तक फिल्म एडवांस बुकिंग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। धुरंधर के मुकाबले में पार्ट 2 की समय अवधि भी कुछ मिनट कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें: मच अवेटेड ‘तुम्बाड 2’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, सस्पेंस और डर होगा पहले से ज्यादा गहरा

यश स्टारर टॉक्सिक भी इस साल की बड़ी रिलीज में से एक है। खास बात है कि रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को टक्कर देने की हिम्मत टॉक्सिक के मेकर्स ने की है, तो इससे साफ पता चल रहा है कि वे भी अपनी फिल्म की मजबूती पर पूरा भरोसा करके बैठे हैं। एडवांस बुकिंग की बात करें, तो टॉक्सिक ने यूएस में 81 लोकेशन्स पर 3.6K डॉलर की सेल्स की है। इससे दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग के बीच के बड़े अंतर को साफतौर पर देखा जा सकता है।