Dhurandhar The Revenge Teaser Release: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ बीते साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त समेत कई सितारे नजर आए और इस मूवी ने आते ही बॉक्स ऑफिस हिला डाला था। ‘धुरंधर’ की रिलीज के समय ही मेकर्स ने यह ऐलान कर दिया था कि वह मार्च 2026 में इसका दूसरा पार्ट लेकर आएंगे और अब 3 फरवरी को उन्होंने ‘धुरंधर 2’ का टीजर जारी कर दिया है।

‘धुरंधर 2’ के टीजर में क्या दिखा?

यूट्यूब चैनल जियो स्टूडियो पर 1 मिनट 12 सेकंड का ‘धुरंधर द रिवेंज’ का टीजर जारी किया गया, जिसमें सिर्फ पहले पार्ट की ही झलकियां देखने को मिली। बस लास्ट में रणवीर सिंह एक डायलॉग बोलते हुए नजर आए, जिसमें उन्होंने कहा कि ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मरेगा भी।”

यह भी पढ़ें: The 50: ‘औरत है औरत की तरह रह’, गेम में सपना चौधरी से ये क्या बोल गए अदनान शेख, भड़कीं सिंगर बोलीं- ऐसा मारूंगी न…

टीजर देख निराश हुए यूजर्स

इस टीजर को देखने के बाद बहुत से यूजर्स निराश हो गए हैं। किसी ने लिखा कि स्कैम हो गया, तो किसी ने लिखा कि चुना लगा दिया। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि ये तो पहले ही पार्ट वन में देख चुके हैं।

रणवीर सिंह ने शेयर किया था पोस्टर

सोमवार सुबह रणवीर सिंह ने सबसे पहले फिल्म ‘धुरंधर 2’ से अपना एक पोस्टर शेयर किया। उस पोस्टर में अभिनेता खून से लथपथ एक लंबा काला कोट पहने गुस्से से कैमरे की तरफ देखते हुए नजर आए। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अब बिगाड़ने का वक्त आ गया है।”

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन स्टारर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ अगले महीने 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये मूवी इस बार हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में एक साथ रिलीज होने वाली है।

बदल गया ओटीटी स्ट्रीमिंग पार्टनर?

बता दें कि ‘धुरंधर’ हाल ही में 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है, लेकिन ‘धुरंधर द रिवेंज’ के पोस्टर देखने के बाद लग रहा है कि इस बार फिल्म का सीक्वल जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें: ‘सूरज डूबा है ने कमाए 70 करोड़, मुझे कुछ नहीं मिला’, अमाल मलिक ने इस वजह से गंवाईं 45 फिल्में, बोले- लोग मुझसे कहते…