फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा ने ‘स्प्रिट’ फिल्म के शेड्यूल से समय निकालकर हैदराबाद के एक थिएटर में रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ देखी। इस दौरान उनके साथ अपनी अपकमिंग फिल्म के लीड एक्टर प्रभास भी मौजूद थे।

फैंस ने जल्दी ही वांगा और प्रभास को थिएटर में स्पॉट कर लिया, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। दोनों ने प्रीमियम सेक्शन में बैठकर फिल्म देखी। अब वांगा ने एक्स पर फिल्म की तारीफ की है और इसे प्रोपेगेंडा बताने वालों को अपने तरीके से जवाब दिया है। उन्होंने आदित्य धर के साथ-साथ रणवीर सिंह के काम की भी सराहना की है।

संदीप रेड्डी वांगा ने की ‘धुरंधर 2’ की तारीफ

वांगा ने अपने ट्वीट में लिखा, “राइटर्स और एक्टर्स ने सालों तक प्रोपेगेंडा के सहारे अपने करियर बनाए, और पूरी इंडस्ट्री चुपचाप तमाशा देखती रही। अब वही लोग ‘धुरंधर’ का मजाक उड़ा रहे हैं। अगर आपकी पहली प्रतिक्रिया मजाक उड़ाना है, तो खुद को लिबरल कहने का हक नहीं है। समझ नहीं आता, कब से सच को भी प्रोपेगेंडा कहा जाने लगा… वाकई अजीब दौर है।”

उन्होंने आगे लिखा, “अब सीधी बात- मैं आदित्य धर और रणवीर सिंह से कहना चाहता हूं, ये काला साया ऐसे नहीं जाएगा… मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा, पूरा खेत जलाना पड़ेगा। कल रात धुरंधर: द रिवेंज देखी। बेहतरीन फिल्म।”

यह भी पढ़ें: ‘तिरछी टोपी वाले’ गाने ने बढ़ाई ‘धुरंधर 2’ की मुश्किलें, मेकर्स पर कानूनी संकट

वांगा को ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट भी आया था पसंद

‘धुरंधर’ का पहला पार्ट जो दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था। उसे देखने बाद भी वांगा ने आदित्य धर के काम को सराहा था। उन्होंने तब भी ट्वीट में लिखा था, “धुरंधर एक ऐसे व्यक्ति की तरह है जो कम बोलता है और दृढ़ निश्चयी है। धुरंधर- यह टाइटल बिल्कुल सही है क्योंकि फिल्म दबदबे और उग्रता से भरी है। चित्रण बहुत स्पष्ट है, बिना किसी उलझन के। संगीत, अभिनय, पटकथा और निर्देशन सभी बेहतरीन हैं।”

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 का मनोविज्ञान: रहमान डकैत हो या उजैर बलोच, क्यों खलनायकों के लिए जागी लोगों की हमदर्दी

संदीप ने सराहना करते हुए आदित्य धर को अनकहे बलिदानों की कहानी कहने वाली फिल्म बनाने के लिए धन्यवाद दिया था। उन्होंने अक्षय खन्ना सर और रणवीर सिंह की भी तारीफ की थी।

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इस बीच, धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,246.67 करोड़ रुपये का सकल और 1,041.27 करोड़ रुपये का शुद्ध कलेक्शन किया है, जबकि इसका विश्वव्यापी कुल कलेक्शन 1,653.67 करोड़ रुपये है।