स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के किरदारों की हर तरफ खूब बातें हो रही हैं। रणवीर सिंह ‘हमजा’ बनकर वायरल हो गए, तो राकेश बेदी ने कराची के नेता ‘जमील जमाली’ का किरदार निभाकर लाइमलाइट हासिल की। मूवी में इनका अभिनय देखने के बाद दर्शकों ने सितारों की काफी तारीफ की। हालांकि, पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ‘जमील जमाली’ के किरदार से काफी खफा हुए। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि राकेश बेदी द्वारा निभाया गया ‘जमील जमाली’ का किरदार नबील गबोल की जिंदगी से प्रेरित है।
‘धुरंधर द रिवेंज’ में उनके किरदार को गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम से मिलते हुए दिखाया गया। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने दाऊद इब्राहिम के साथ अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है। नबील का कहना है कि फिल्म में दिखाई गई कई चीजें हकीकत से कोसों दूर हैं। जब होस्ट ने नबील से सीधा पूछा कि क्या वे कभी दाऊद इब्राहिम ‘बड़े साहब’ से मिले हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “मैं कभी नहीं मिला हूं।”
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ के साथ पूरे हुए अर्जुन रामपाल के सपने, रणवीर सिंह को बताया ‘बब्बर शेर’
इसके आगे उन्होंने कहा, “ना मुझे पता है की वो कराची में रहते हैं। मीडिया और धुरंधर फिल्म में दिखाया है कि वो कराची के क्लिफ्टन एरिया में रहते हैं। वो एरिया मेरे घर से 200 मीटर की दूरी पर है, लेकिन ना मैंने उन्हें देखा है कहीं या उनके बारे में सुना है।” पाकिस्तानी नेता ने आगे कहा, “धुरंधर में दिखाया गया है कि वह मृत्युशय्या पर हैं और मरने वाले हैं, जमील के इंजेक्शन देने के बाद। लेकिन मुझे नहीं पता कि वह है या नहीं है।”
नबील ने ‘धुरंधर’ पर दिया था रिएक्शन
इससे पहले दिसंबर 2025 में ‘धुरंधर’ की रिलीज के बाद नबील गबोल ने अपने कैरेक्टर को स्क्रीन पर दिखाए जाने के तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर की थी। गबोल ने पाकिस्तानी मीडिया से कहा था, “जो मेरा रोल दिखाया गया है, मेरा रोल बहुत दबंग था और दबंग इस तरह से था कि इसमें मेरे रोल को सही तरीके से नहीं दिखाया गया।” उन्होंने फिल्म में कराची के एक इलाके लियारी को दिखाए जाने पर भी एतराज जताया था।
उन्होंने कहा, “उन्होंने लियारी को टेररिस्ट हब दिखाने की कोशिश की है, लियारी में कोई टेररिस्ट हब नहीं है। अगर इनका कोई एजेंट आ जाता है तो वो लियारी से जिंदा वापस नहीं जाता।”
यह भी पढ़ें: प्रियदर्शन ने ‘धुरंधर 2’ को बताया ऐतिहासिक फिल्म, बोले- ‘शोले’ के मेकर्स की तरह याद किए जाएंगे आदित्य धर
