आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है। रिलीज के चार दिनों में ही इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा और वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। इसका पहला पार्ट 5 दिसंबर, 2025 में रिलीज हुआ था और दोनों ही पार्ट में रणवीर सिंह के अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर के किरदार ‘हमजा’ का शानदार घर दिखाया गया। आपको बता दें कि यह प्रॉपर्टी असल में भारत में ही मौजूद है।

अमृतसर में बना है ‘हमजा’ का महल

फिल्म में दिखाया गया ‘हमजा’ का घर पंजाब के अमृतसर में स्थित है, जिसका नाम ‘अनंदा’ है। करीब 20,000 स्क्वायर फीट में फैला यह शानदार घर 2024 में बनकर तैयार हुआ था। फिल्म के कई अहम सीन यहीं शूट किए गए हैं, जैसे हमजा की भव्य पार्टी वाला सीन, उनकी पत्नी यालीना (सारा अर्जुन) का उन पर बंदूक तानना और दोनों का आखिरी सीन भी यहीं फिल्माया गया है। चलिए अब हम आपको इस घर के अंदर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाते हैं।

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 16 मिनट की ये क्राइम मिस्ट्री फिल्म नेटफ्लिक्स पर मचा रही है धमाल, सस्पेंस है मजेदार

(Image source: 23DC Architects)

घर का नाम ‘अनंदा’ भगवान गौतम बुद्धा के नाम पर रखा गया है। इसके आंगन में एक बड़ा अग्नि कुंड है, जिसके ऊपर 25 फीट ऊंचा सिंहासन बना हुआ है। इसके आसपास लोग बैठकर पुराने समय की तरह बातें और कहानियां साझा कर सकते हैं। यहां का स्विमिंग पूल केले और बांस के पेड़ों से घिरा हुआ है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाता है। यह प्रॉपर्टी अंदर और बाहर की डिजाइन, परंपरा और आधुनिकता, और सादगी व भव्यता- इन सभी के बीच एक शानदार संतुलन बनाती है।

(Image source: 23DC Architects)

बुद्ध थीम को ध्यान में रखते हुए, एंट्रेंस फोयर पर एंगकोर स्टाइल की चार बड़ी पत्थर की बुद्ध मूर्तियां लगी हैं, जो प्रवेश द्वार की रखवाली करती हैं। फ्लैट छत, खुले-खुले फ्लोर प्लान और कम सजावट के साथ यह प्रॉपर्टी मॉडर्न आर्किटेक्चर के कई एलिमेंट्स को अपनाती है। साथ ही यह परंपरा और संस्कृति को भी सम्मान देती है, क्योंकि लिविंग एरिया में रखा मिड-सेंचुरी फर्नीचर चीन से मंगवाया गया है।

(Image source: 23DC Architects)

फिर घर में अंदर जाएं, तो ग्राउंड फ्लोर पर डबल-हाइट वाला लिविंग रूम, डाइनिंग एरिया, एक और लिविंग स्पेस, गेस्ट बेडरूम (जिससे बैकयार्ड का नज़ारा दिखता है) और एक सर्विस किचन मौजूद है। पहली मंजिल पर मुख्य बेडरूम हैं, जहां तक एक शानदार स्पाइरल सीढ़ी के जरिए पहुंचा जा सकता है। मेहमानों की प्राइवेसी बनाए रखने के लिए इन बेडरूम्स की डिटेल्स को सीक्रेट रखा गया है।

(Image source: 23DC Architects)

यह भी पढ़ें: ‘घटिया… थर्ड क्लास’, पाकिस्तानी फैमिली ने ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद किया रिव्यू

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी फैमिली ने ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद इसका रिव्यू शेयर किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें