आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ दोनों ही पार्ट को लोगों से खूब प्यार मिला। पहले पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ कमाए थे और अब ‘धुरंधर 2’ भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। दस दिनों में भारत में इस मूवी ने 700 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 1200 करोड़ के पार चला गया है।
अब पाकिस्तान के लियारी इलाके के लोगों ने इसपर रिएक्ट किया है। वहां के लोगों ने फिल्म के मेकर्स से इसकी कमाई का आधा हिस्सा मांगा है, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहे हैं।
‘धुरंधर 2’ के मेकर्स से लियारी के लोगों ने मांगे पैसे
यूट्यूब चैनल कम्पैरिजन टीवी ने लियारी के लोगों का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में होस्ट वहां मौजूद लोगों से ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बारे में बात करता है। ऐसे में कुछ लोग अपनी राय देते हुए आदित्य धर से फिल्म के प्रॉफिट का आधा हिस्सा मांग रहे हैं, तो कुछ 500 करोड़ रुपये। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आखिर इन पैसों का वह क्या करेंगे।
वीडियो में एक शख्स कहता है कि देखा जाए तो फिल्म ने इस लियारी के नाम से पैसा कमाया है, तो कम से कम आधा तो देना चाहिए, ताकि लियारी बन जाए। लियारी तरक्की करे, यहां सड़के बने और लाइटें लगे। वहीं, एक दूसरे शख्स ने कहा कि अगर फिल्म 1000 करोड़ कमा रही है, तो 500 करोड़ कम से कम लियारी वालों को दे दो। आधी कमाई मिल जाए तो यहां सड़कें बन जाएंगी।
भारतीय फैंस ने भी किया रिएक्ट
इस वीडियो को देखने के बाद भारतीय फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में रिएक्ट किया है। एक शख्स ने लिखा, “बिल्कुल लियारी वालो को कुछ पैसे देने चाहिए… लेकिन वह केवल लियारी को डेवलपमेंट में लाए और हां धुरंधर का टैग भी लगवाए। दूसरे ने लिखा, “आदित्य धर ल्यारी में आपके नाम की सड़क बननी चाहिए।”
यह भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी ने ‘धुरंधर 2’ को बताया बकवास
आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ काफी चर्चाओं में बनी हुई है। इसकी वजह सिर्फ कमाई नहीं, बल्कि कई लोग इसे प्रोपेगेंडा मूवी भी बता रहे हैं। अब एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसे लेकर बात की है। पूरी खबर यह पढ़ें।
