Dhurandhar: The Revenge OTT: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई। इसके अलावा मूवी ने वर्ल्डवाइड भी लगभग 1300 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था। अब फिल्म की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने 3 फरवरी को ‘धुरंधर 2’ का पोस्टर और टीजर जारी कर दिया है।

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर देखने के बाद दर्शकों से इसे मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। किसी को टीजर अच्छा लगा, तो कोई निराश हो गया। सिर्फ इतना ही नहीं, आदित्य धर की फिल्म के पोस्टर और टीजर को देखने के बाद एक और चीज सामने आई, जो ये थी कि ‘धुरंधर 2’ का ओटीटी प्लेटफॉर्म भी बदल गया है। यह मूवी सिनेमाघरों में आने के बाद नेटफ्लिक्स पर नहीं आएगी।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Teaser Release: ‘ये नया हिंदुस्तान है…’, रिलीज हुआ ‘धुरंधर 2’ का टीजर, निराश यूजर्स बोले- स्कैम कर दिया

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी ‘धुरंधर 2’

बता दें कि ‘धुरंधर’ के अधिकार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने खरीदा था। 30 जनवरी को वहां स्ट्रीम होने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म को काफी फायदा भी हुआ। हालांकि, अब इसके दूसरे पार्ट को नेटफ्लिक्स के बजाय जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा।

जब सुबह ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से रणवीर सिंह का पोस्टर सामने आया था, तभी यह बात साफ़ हो गई कि इस बार मेकर्स ने हॉटस्टार के साथ हाथ मिलाया है। मेकर्स ने ये फैसला क्यों लिया है, ये तो अभी पता नहीं चला है, लेकिन यह तय है कि नेटफ्लिक्स के हाथ से करोड़ों की डील चली गई है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

‘धुरंधर 2’ अगले महीने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि इसी दिन साउथ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ भी रिलीज होनी है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। साल 2026 के पहले तीन महीनों में दो फिल्मों के बीच यह सबसे बड़ा क्लैश होगा।

यह भी पढ़ें: कब तक ‘राधा’ मरती रहेगी, पुरुषों के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को जस्टिफाई करता बॉलीवुड