Dhurandhar 2 Movie Review, Release Date, 1st Day Collection Updates: राम गोपाल वर्मा का कहना है कि Dhurandhar 2: The Revenge पारंपरिक “मसाला” और ओवर-द-टॉप हीरो वाली फिल्मों के लिए एक बड़ा झटका है। उनके मुताबिक, यह फिल्म ऐसे सिनेमा को खत्म करने वाली साबित हो सकती है जिसमें हीरो अवास्तविक, अजेय और बिना दर्द के दिखाए जाते हैं। वर्मा का मानना है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार ज्यादा रियल, कमजोरियों वाला और दिमाग से काम करने वाला हीरो दिखाता है, जिससे दर्शकों की पसंद बदल सकती है। उनका इशारा है कि अब दर्शक ज्यादा यथार्थवादी और गहराई वाले कंटेंट की ओर बढ़ेंगे, और जो फिल्ममेकर अभी भी पुराने फॉर्मूले पर टिके हैं, उन्हें अपनी सोच बदलनी पड़ेगी, वरना उनका सिनेमा पीछे छूट जाएगा।
‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। फिल्म ने भारत में 21,728 शोज़ से कुल 102.55 करोड़ रुपये की कमाई की और इसी के साथ यह बॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई। इस फिल्म ने शाहरुख खान की फिल्म जवान के पहले दिन के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, धुरंधर 2 अब हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है और यह पहली A-रेटेड भारतीय फिल्म है जिसने पहले दिन इतना बड़ा कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 145.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
वैसे ये फिल्म 19 मार्च यानी आज रिलीज हुई है, लेकिन इसके पेड प्रीमियर में कई लोगों ने ये फिल्म देख ली है और वो इसके रिव्यू दे रहे हैं। एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी इसकी खूब सराहना की है।
Dhurandhar 2: The Revenge रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत की है और भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी प्री-सेल्स करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की ओपनिंग वीकेंड की वर्ल्डवाइड प्री-सेल्स 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर लिए और अब ये ओपनिंग के आंकड़ों से भी सबको हैरान करने के लिए तैयार है।
‘धुरंधर’ के सीक्वल को लेकर बना जबरदस्त हाइप और फ्रेंचाइजी की मजबूत पकड़ ने दुनियाभर में टिकट बिक्री को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। इसके रिव्यू और रिलीज से जुड़े अपडेट पढ़ने के लिए बने रहिए।
Dhurandhar Movie Review: राम गोपाल ने फिल्म को लेकर किया लंबा चौड़ा पोस्ट
राम गोपाल वर्मा के मुताबिक, यह फिल्म ऐसे सिनेमा को खत्म करने वाली साबित हो सकती है जिसमें हीरो अवास्तविक, अजेय और बिना दर्द के दिखाए जाते हैं। वर्मा का मानना है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह का किरदार ज्यादा रियल, कमजोरियों वाला और दिमाग से काम करने वाला हीरो दिखाता है, जिससे दर्शकों की पसंद बदल सकती है।
Dhurandhar Movie Update: 'धुरंधर 2' में सबसे बड़ा सस्पेंस खत्म
Dhurandhar 2: The Revenge के सबसे बड़े रहस्यों में से एक था ‘बड़े साहब’ का किरदार, जिसे लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता थी। अब इस सस्पेंस से पर्दा उठ चुका है। फिल्म में ‘बड़े साहब’ का किरदार किसी और ने नहीं, बल्कि एक्टर दानिश इकबाल ने निभाया है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...
Dhurandhar Movie Updates: फिल्म के खिलाफ छिड़ी सियासी जंग
आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ जहां बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं, वहीं कई जगहों पर इसे लेकर बवाल भी खड़ा हो गया है। उत्तर प्रदेश में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर सियासी घमासान चल रही है। फिल्म में माफिया अतीक अहमद से मिलते-जुलते किरदार और नोटबंदी जैसे संवेदनशील मुद्दों को दिखाए जाने पर विपक्षी नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...
Dhurandhar Movie Updates: फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद मना जोरदार जश्न
फिल्म में रहमान डकैत की पत्नी का किरदार निभाने वालीं सौम्या टंडन ने स्क्रीनिंग के बाद पार्टी का वीडियो शेयर किया है। जिसमें फिल्म की पूरी कास्ट काफी मजे करते हुए नजर आ रही है। रणवीर सिंह का डांस वीडियो भी सामने आया है।
Dhurandhar Movie Updates: एक्शन से भरपूर एंटरटेनर फिल्म
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने दिसंबर में रिलीज हुई आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की आलोचना की थी, अब सीक्वल पर भी निशाना साध रहे हैं। उनका दावा है कि दर्शक अब फिल्म निर्माता को भाजपा प्रचारक के रूप में देखेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
Dhurandhar Movie Updates: ‘धुरंधर 2’ में रहमान डकैत का उठा जनाजा तो आदित्य धर ने एक्टर को दी थी ये सलाह
फिल्म में मुक्का का रोल करने वाले रजत अरोड़ा ने बताया कि उस सीन की शूटिंग आसान नहीं थी। उन्होंने डायरेक्टर से पूछा भी था कि क्या वो अपने कॉन्टैक्ट लेंस निकाल दें, क्योंकि उन्हें रोना था। इस पर आदित्य धर ने उन्हें एकदम सीधा सा समझाया, सोचो कि रहमान डकैत तुम्हारे लिए पिता जैसा है, और अगर तुम्हारे पिता की मौत हो जाए तो तुम कैसा महसूस करोगे, बस वही एहसास लेकर एक्टिंग करनी है। इसी वजह से उस सीन में सबकी भावनाएं बहुत असली लगीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
Dhurandhar Movie BO Collection: एक्शन से भरपूर एंटरटेनर फिल्म
धुरंधर 2 ने विश्व स्तर पर पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए: रणवीर सिंह की नई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है और अब तक की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर बन गई है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, फिल्म ने भारत में 145.55 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है, जिसमें सशुल्क पूर्वावलोकन से 43 करोड़ रुपये शामिल हैं।
Dhurandhar Movie Review: 16 महीनों में पूरी हुई धुरंधर के दोनों पार्ट की शुटिंग
एक्स यूजर प्रशांत रंगस्वामी ने धुरंधर 2 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “लगभग 8 घंटे की फिल्म 16 महीनों में बनकर तैयार हुई। धुरंधर और धुरंधर 2 कुशल और सटीक फिल्म निर्माण का उत्कृष्ट उदाहरण हैं!! हमारे फिल्म निर्माताओं द्वारा 2.5 घंटे की फिल्म बनाने में 200 दिन लगाना सरासर समय की बर्बादी है, जो कि गलत साबित हुआ!”
Dhurandhar 2 Movie Review LIVE: दर्शकों ने रणवीर सिंह को बताया बेस्ट एक्टर
जो भी लोग धुरंधर 2 देख रहे हैं वो रणवीर सिंह के काम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तमाम लोगों ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को इस जेनरेशन का बेस्ट एक्टर बताया है।
‘Dhurandhar 2’ की एडवांस बुकिंग करीब 250 करोड़ रुपये
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, ‘Dhurandhar 2’ की ओपनिंग वीकेंड की वर्ल्डवाइड एडवांस बुकिंग 250 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। इसमें अकेले भारत से करीब 160 करोड़ रुपये ग्रॉस आने का अनुमान है। खास बात यह है कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ पहले दिन (ओपनिंग डे) की प्री-सेल्स से ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होने की उम्मीद है, जो फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ को दर्शाता है।
Dhurandhar 2 Movie Review LIVE: फिल्म के शो में हो सकती है कटौती
पहले इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk ने अनुमान लगाया था कि फिल्म करीब 8,928 शोज में दिखाई जाएगी। लेकिन अब तमिल और तेलुगु के कई शो रद्द होने के कारण यह आंकड़ा घट सकता है। इस कटौती का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी पड़ सकता है, क्योंकि कई थिएटरों ने रद्द हुए शो के लिए दर्शकों को रिफंड देना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, पहले तमिल में लगभग 435 और तेलुगु में 324 शो तय किए गए थे, लेकिन अब इनकी संख्या कम की जा रही है।
Dhurandhar 2 Movie Review LIVE: प्रोड्यूसर्स के कारण रद्द हो रहे 'धुरंधर 2' के शोज
जब ‘Dhurandhar 2’ के डब वर्ज़न साउथ में आधिकारिक तौर पर रिलीज़ नहीं हुए, तो फैंस ने निराशा और नाराजगी जाहिर की। अब इंडस्ट्री एनालिस्ट अनुपम रेड्डी ने SCREEN से कहा, “प्रोड्यूसर्स की प्लानिंग की कमी की वजह से ये पूरा गड़बड़ हुई है। हमें उम्मीद है कि फिल्म आज रात तक मिल जाएगी, ताकि कल के शो कैंसिल न करने पड़ें।”
Dhurandhar 2 Movie Review LIVE: क्यों कैंसिल हो रहे तमिल और तेलुगु वाले शोज
हैदराबाद के एक एग्जिबिटर ने SCREEN को बताया कि ‘धुरंधर 2’ के तमिल और तेलुगु शो रद्द होने की असली वजह KDM से जुड़ी समस्या है। उन्होंने समझाया, “KDM एक डिजिटल पासवर्ड या चाबी की तरह होता है, जो किसी फिल्म की डिजिटल कॉपी (DCP) को तय समय और तय थिएटर में चलाने की अनुमति देता है। अगर KDM नहीं मिलता, तो थिएटर के पास फिल्म की हार्ड ड्राइव होने के बावजूद उसे दिखाया नहीं जा सकता।”
उन्होंने आगे कहा कि डब वर्ज़न (जैसे तमिल और तेलुगु) के लिए अलग DCP और अलग KDM की जरूरत होती है। इसलिए इनकी डिलीवरी का समय और भी कम होता है, और थोड़ी सी देरी होने पर शो रद्द करने पड़ सकते हैं।
Dhurandhar Movie Review: तमिलनाडु में कैंसिल हुए धुरंधर 2 के शोज
श्री बालाजी सिनेमाज ने 'धुरंधर 2' के सभी शो रद्द कर दिए हैं। X पर अपने आधिकारिक हैंडल पर, थिएटर प्रबंधन ने लिखा, “असुविधा के लिए क्षमा करें। बुकिंग राशि आपके खाते में वापस कर दी जाएगी।” प्रदर्शकों ने आगे बताया कि रद्द किए गए शो के स्थान पर विजय अभिनीत फिल्म यूथ दिखाई जाएगी। बयान में आगे कहा गया है, “बुकिंग जल्द ही शुरू होगी।”
Dhurandhar Movie Review: अब भी 'धुरंधर 2' के तेलुगु शोज का इंतजार
रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' तकनीकी खराबी के कारण दक्षिण भारत में क्षेत्रीय भाषाओं में रिलीज नहीं हो पाई थी, लेकिन रिलीज के दिन भी इसमें देरी जारी रही - इस बार डब किए गए संस्करणों के लिए सेंसर की मंजूरी लंबित होने के कारण। खबरों के अनुसार, फिल्म के तेलुगु संस्करण को सेंसर सर्टिफिकेट मिल चुका है, जिससे उम्मीद जगी है कि शो आज रात या कल सुबह तक शुरू हो सकते हैं।
Dhurandhar 2 Movie Review LIVE: 'धुरंधर 2' ने बेटे 24 लाख टिकट
BookMyShow के आंकड़ों के अनुसार, आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की 24.10 लाख टिकटों की अग्रिम बुकिंग हुई, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए अब तक की सबसे अधिक बुकिंग है। तुलना के लिए, शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'जवान' की 16.50 लाख टिकटें और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की 11.05 लाख टिकटें बिकी थीं।
Dhurandhar 2 Movie Review LIVE: फिल्म के चल रहे 8928 शोज
धुरंधर द रिवेंज के भारत में 8928 शोज चल रहे हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर सैक्निल्क के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग से पहले ही पेड प्रीमियर पर 32.23 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
Dhurandhar Movie Review: धड़ाधड़ बिक रहे 'धुरंधर 2' के टिकट
गुरुवार, 19 मार्च को दोपहर 1:30 बजे तक, BookMyShow की वेबसाइट के अनुसार, 'धुरंधर द रिवेंज' के पिछले एक घंटे में 107.52 हजार टिकट बिक चुके हैं। टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के ऐप पर फिल्म को 22.5 हजार वोटों के आधार पर 9.5 रेटिंग मिली है।
Dhurandhar Movie Review: मधुर भंडारकर ने फिल्म को बताया नेशनल अवॉर्ड के लायक
फिल्म निर्माता ने रणवीर सिंह की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए उनके अभिनय को असाधारण बताया। उन्होंने आगे कहा, “मेरे पास शब्द नहीं हैं, उनका अभिनय बिल्कुल त्रुटिहीन है। वे सिर्फ अभिनय नहीं करते, बल्कि पूरी शिद्दत से किरदार में ढल जाते हैं। वे निःसंदेह राष्ट्रीय पुरस्कार के हकदार हैं। जासूसी श्रृंखला की दोनों धुरंधर फिल्मों ने भारतीय सिनेमा के लिए एक मिसाल कायम की है और दुनिया भर में आने वाली पीढ़ियां इनका अध्ययन करेंगी। यह एक शानदार कृति है। इस सफलता के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई!”
मधुर भंडारकर ने रणवीर सिंह को 'राष्ट्रीय पुरस्कार के योग्य' बताया।
Dhurandhar Movie Review: फिल्म को लेकर तारीफ बटोर रहे आदित्य धर
लोग फिल्म के एक्टर्स के साथ-साथ आदित्य धर की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। मूवी लवर राहुल गुप्ता नाम के यूजर ने उनकी तारीफ की है।
Dhurandhar Movie Review: 'धुरंधर 2' को करना पड़ रहा पायरेसी के खतरे का सामना
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले, मद्रास हाईकोर्ट ने एक सख्त कदम उठाया है। उच्च न्यायालय ने फिल्म की अवैध स्ट्रीमिंग और प्रसारण पर अस्थायी रोक लगा दी है ताकि यह पायरेसी का शिकार न हो। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, मद्रास उच्च न्यायालय ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर और केबल टीवी ऑपरेटरों को रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और अन्य कलाकारों वाली इस सीक्वल फिल्म को 15 अप्रैल तक अवैध रूप से स्ट्रीम या टेलीकास्ट करने से रोकने का आदेश दिया है।
Dhurandhar Movie Review: 'धुरंधर 2' को मिल रहा दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स
अभिनय से लेकर कहानी कहने के अंदाज तक, फिल्म को दर्शकों से खूब सराहना मिली है। रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका और संजय दत्त और राकेश बेदी के दमदार सहयोग से फिल्म ऑनलाइन चर्चाओं में छाई हुई है। एक्स पर फिल्म को बेहतरीन रिव्यू मिल रहे हैं।
Dhurandhar Movie Review: ‘परफॉर्मेंस मशीन’ हैं रणवीर सिंह, ‘धुरंधर 2’ से पहले देखें उनके सबसे दमदार रोल
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म को बड़े पर्दे से लेकर ओटीटी पर खूब पसंद किया गया। आदित्य धर की निर्देशित धुरंधर का सीक्वल आज यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुका है। रणवीर एक्टिंग करियर में अलग-अलग बेहतरीन किरदारों के लिए जाने जाते हैं। धुरंधर 2 से पहले आपको उनकी कुछ बेहतरीन फिल्मों को ओटीटी पर देखना चाहिए, जिसमें एक्टर के किरदार तारीफ के काबिल है। आइए इनकी डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं। पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें...
Dhurandhar Movie Review: पहले ही दिन ‘धुरंधर’ से तीन गुना कमाई कर गई ‘धुरंधर 2’
Dhurandhar: The Revenge आखिरकार 19 मार्च को रिलीज हो गई है। आदित्य धर की इस फिल्म के 18 मार्च की शाम से ही प्रीव्यू शो शुरू हो गए थे और शुरुआत काफी शानदार रही। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने प्रीव्यू डे पर दुनियाभर में करीब 75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसमें से 52.75 करोड़ भारत से और 22.25 करोड़ ओवरसीज़ से आए। भारत में नेट कलेक्शन करीब 44 करोड़ रुपये रहा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
फिल्म क्रिटिक रवि चौधरी ने फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा है, "फिल्म देखने के बाद, आप 500 और 1000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध के पीछे के प्रभाव और इसे एक महत्वपूर्ण निर्णय क्यों माना गया, यह समझ पाएंगे। फिल्म में राजनीति, एक्शन और सशक्त कहानी का मिश्रण है, जो इसे एक शक्तिशाली सिनेमाई अनुभव बनाता है। यह फिल्म निश्चित रूप से हर जगह चर्चा का विषय बनेगी।"
Dhurandhar Movie Review: 'बदला पूरा हुआ' Dhurandhar 2 देख फैंस हुए खुश
एक्स पर फैंस के अलग-अलग रिव्यू 'धुरंधर 2' को लेकर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "धुरंधर2: धीमी लेकिन दमदार, निर्माण और निर्देशन शानदार था, पटकथा ज़बरदस्त थी, रणवीर ने बेहतरीन अभिनय किया, सारा अच्छी लगीं और बाकी सभी कलाकार भी बढ़िया थे, तकनीकी पक्ष भी लाजवाब था। खूनी बदला पूरा हुआ।"
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म को लेकर रिव्यू और रेटिंग दी है। उन्होंने 'धुरंधर 2' को मास्टरपीस बताते हुए इसे 4.5 स्टार रेटिंग दी है।
अल्लू अर्जुन ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर लिखा, 'अभी-अभी धुरंधर-2 देखी। देशभक्ति का शानदार नमूना। एक ऐसी फिल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई तालियां बटोरने वाले पल... ज़बरदस्त! पूरी टीम को बधाई। आर माधवन गारू और सभी कलाकारों का बेहतरीन अभिनय। तकनीकी उत्कृष्टता। अपने भाई रणवीर सिंह जैसे प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेता को अपने देश में पाकर मुझे बहुत गर्व है। आरवीएस ने आग लगा दी। आदित्य धर गारू ने कमाल कर दिया। उनके जैसे प्रतिभाशाली फिल्म निर्माताओं को अपने देश में पाकर बहुत खुश हूं। शो रॉकर! एक भारतीय कहानी... अंतरराष्ट्रीय स्वैग! जय हिंद।'
विजय देवरकोंडा ने एक्स पर फिल्म के बारे में लिखा, "कल से भारतीय सिनेमा और संस्कृति में कुछ बड़ा होने वाला है। चार शब्द। 'भारत माता की जय!' पूरी कास्ट और क्रू को ढेर सारा प्यार और सम्मान। आदित्य धर एक विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। रणवीर सिंह पूरी तरह से धमाकेदार हैं। आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा और जमील अंकल सभी शानदार थे। शाश्वत सचदेव का संगीत ज़बरदस्त था। #dhurandhartherevenge'।
Dhurandhar 2 Movie Review LIVE: पहले ही दिन ‘धुरंधर’ से तीन गुना कमाई कर गई ‘धुरंधर 2
‘Dhurandhar’ का अंत अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की मौत के साथ हुआ था, और उनके इस रोल को रिलीज़ के समय जबरदस्त सराहना मिली थी। लेकिन ‘Dhurandhar 2’ में रहमान डकैत का किरदार नहीं है, जिसे लेकर कई फैंस ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। कई दर्शकों ने कहा कि उन्हें फिल्म में अक्षय खन्ना की स्क्रीन प्रेज़ेंस और उनका अलग अंदाज़ काफी मिस हुआ।
