रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में काफी ज्यादा है। सिनेमा लवर्स धुरंधर के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 19 मार्च को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। हाल ही में खबर आई कि रणवीर सिंह के एक सीन पर सिख समुदाय के लोगों ने आपत्ति जाहिर की, और इतना ही नहीं इसके लिए फिल्म निर्माताओं को लीगल नोटिस भी मिला है। मगर फिल्म से जुड़े सूत्रों ने इन खबरों को अफवाह बताया है।

जनसत्ता ने फिल्म से एक सूत्र से पूछा तो उन्होंने इस खबर को फेक कहा है। उनका कहना है कि इस तरह का कोई भी कानूनी नोटिस हमें नहीं मिला है। उन्होंने ये भी बताया कि रणवीर सिंह की जिस फोटो को लेकर कानूनी नोटिस की बात हो रही है वो फोटो भी फिल्म की नहीं है, बल्कि AI जेनरेटेड है।

इससे पहले खबर आई थी कि महाराष्ट्र के एक सामाजिक कार्यकर्ता विक्की थॉमस सिंह ने धुरंधर 2 के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और सिख किरदार निभाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ सीबीएफसी और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लीगल नोटिस भेजा है।

यह भी पढ़ें: करोड़ों की कारें और लग्जरी लाइफ, इतनी है हनी सिंह की नेट वर्थ

फिल्म के किरदार के बारे में बात करें, तो रणवीर सिंह ने जसकीरत सिंह रंगी नाम के काल्पनिक जासूस का किरदार निभाया है, जो हमजा अली मजारी बनकर पाकिस्तान में मौजूद दुश्मनों की जानकारी भारत को देता है। फिल्म के दूसरे पार्ट में रणवीर के किरदार की जिंदगी से जुड़े कई राज खुलने वाले हैं।