पांच भाषाओं में रिलीज हुई रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का लोगों के बीच अच्छा खासा बज बना हुआ है। इस मूवी ने रिलीज के 11 दिनों में ही कई दूसरी फिल्मों के कलेक्शन रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यहां तक कि मूवी देखने के बाद कुछ दर्शक सोशल मीडिया पर भी अलग-अलग सीन को लेकर अपने रिएक्शन वीडियो शेयर कर रहे हैं। अब इंटरनेट पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस बार तारीफ सरहद पार से आई है।
दरअसल, पाकिस्तान के कराची के एक दर्शक ने रणवीर सिंह और फिल्म की काफी तारीफ की है। खासतौर पर वह मूवी में पाकिस्तान की सड़कों और जगहों के बारे में बहुत डिटेल से सुनकर काफी खुश हो गया है। इतना ही नहीं, उसने शख्स ने कहा कि अब रणवीर को कराची आने के बाद गूगल मैप की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए आपको विस्तार से उस शख्स के वीडियो के बारे में बताते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ ने 11 दिनों में ही तोड़ा अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड, अब KGF 2 की बारी
‘धुरंधर 2’ देख कर खुश हुआ शख्स
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें पाकिस्तान का एक शख्स ‘धुरंधर 2’ टीवी पर देख रहा है। जहां एक सीन आता है, जिसमें रणवीर सिंह का किरदार ‘हमजा’ संजय दत्त के किरदार ‘एसपी असलम’ से फोन पर बात कर रहा होता है। बातों-बातों में ‘हमजा’ कराची की कुछ जगहों के नाम लेता है, जिसे सुनकर शख्स खुश हो गया। उस शख्स को वीडियो में कहते हुए सुना गया कि आदित्य धर को मैं बस इतना ही बोलूंगा कि रणवीर सिंह को पूरे कराची के इलाके याद हो गए हैं।
इसके आगे उसने कहा, “मतलब अगर अब रणवीर सिंह कभी कराची आते हैं, तो उन्हें गूगल मैप की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनको पूरे के पूरे इलाके याद हो गए हैं। मतलब भाई खतरनाक सीन कर दिया। सारी हमारी पार्टियां पता है।” ऐसे में यह साफ है कि सिर्फ मेकर्स ने ही छोटी-छोटी चीजों का फिल्म में ध्यान नहीं रखा, बल्कि लोग भी बड़े ध्यान से मूवी को देख रहे हैं।
‘धुरंधर’ के बाद फिर साथ काम करेंगे रणवीर सिंह और आदित्य धर?
दरअसल, रेडिट के BollyBlindsNGossip पर एक पोस्ट में यह दावा किया गया है कि डायरेक्टर आदित्य धर चंद्रगुप्त मौर्य के दौर पर आधारित एक भव्य ऐतिहासिक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं और बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए हैं। अनवेरिफाइड अंदरूनी चर्चाओं के अनुसार, यह फिल्म सीधे तौर पर मौर्य पर केंद्रित नहीं हो सकती है, बल्कि उनके दौर की दूसरी कहानियों को दिखा सकती है।
पोस्ट में आगे यह भी बताया गया है कि Jio Studios और Aditya Birla Group जैसे बड़े निवेशकों के साथ बातचीत चल रही है, और इस साल कभी भी शायद नवंबर के आस-पास, इसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। हालांकि समय-सीमा अभी पक्की नहीं है।
यह भी पढ़ें: क्या सच में लियारी के डॉन उजै़र बलोच ने खेला था कटे हुए सिर के साथ फुटबॉल
‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के अलावा ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने अपने अभिनय से सभी का ध्यान खींचा और उन्हीं में से एक हैं दानिश पंडोर। दानिश ने मूवी में ‘उजै़र बलोच’ का किरदार निभाया है। पूरी खबर यहां पढ़ें।
