2025 में आई ‘धुरंधर’ के बाद अब साल 2026 की शुरुआत में भी बॉक्स ऑफिस पर आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के दूसरे पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की आंधी देखने को मिल रही है। मूवी ने पहले वीकेंड पर ही शानदार कमाई कर धमाल मचा दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, रणवीर सिंह स्टारर इस मूवी ने एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म को भी बीते हफ्ते कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया और उस मूवी का नाम ‘रेडी और नॉट 2’ है।

हॉलीवुड फिल्म को छोड़ा पीछे

स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। इन चार दिनों में इस फिल्म ने कई बड़ी मूवीज के रिकॉर्ड तोड़े। यहां तक कि कई हॉलीवुड फिल्मों को भी कड़ी टक्कर दी। हाल ही में आई आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने US बॉक्स ऑफिस पर सारा मिशेल गेलर की फिल्म ‘रेडी ऑर नॉट 2: हेयर आई कम’ को पहले वीकेंड पर पीछे छोड़ दिया और तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाई।

यह भी पढ़ें: जियो हॉटस्टार पर खूब देखी जा रही है 6 एपिसोड वाली ये थ्रिलर सीरीज, 12 भाषाओं में हुई है स्ट्रीम

रिपोर्ट के अनुसार, सारा मिशेल गेलर, एलाइजा वुड, समारा वीविंग और कैथरीन न्यूटन स्टारर फिल्म ‘रेडी ऑर नॉट 2’ ने पहले वीकेंड पर ग्रॉस 9.1 मिलियन की कमाई की और ‘धुरंधर 2’ ने 9.6 मिलियन की कमाई की। वहीं, अब रणवीर सिंह की फिल्म से आगे दूसरे नंबर पर ‘हॉपर्स’ है, जिसकी कुल बीते हफ्ते कमाई 18 मिलियन हुई और पहले नंबर पर ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ है, जिसकी बीते वीकेंड  81 मिलियन कमाई हुई। बता दें कि यह आंकड़ा 20 मार्च से लेकर 22 मार्च तक का है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का हाल

वहीं, अगर भारत में ‘धुरंधर 2’ की कमाई की बात करें, तो इस मूवी का पहले वीकेंड पर टोटल घरेलू नेट कलेक्शन 454.12 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने बुधवार को पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद गुरुवार को पहले दिन मूवी ने 102.55 करोड़ रुपये से ओपनिंग की। फिर शुक्रवार को कलेक्शन गिरकर 80.72 करोड़ रुपये रह गया। शनिवार को इसमें 39.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 113 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसके बाद ‘धुरंधर 2’ ने रविवार को 114.85 करोड़ रुपये कमाए।

यह भी पढ़ें: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी नजर आ चुके हैं ‘धुरंधर 2’ के ‘जमील जमाली’, TMKOC में बने थे सख्त बॉस