रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। अब फिल्म के सीक्वल से फिर वैसी ही तबाही मचाने का अंदाजा लगाया जा रहा है। धुरंधर द रिवेंज का सभी को बेसब्री से इंतजार है। 19 मार्च के दिन फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स को सिख समुदाय की भावनाओं को आहात करने के लिए लीगल नोटिस भेजा गया है। खैर, यहां जिक्र धुरंधर 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन का जिक्र कर रहे हैं।
एडवांस बुकिंग में फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। पेड प्रिव्यूज में फिल्म ने धमाल मचा दिया है। वहीं, अब आंकड़े सामने आए है कि मूवी पहले दिन भी बड़ी ओपनिंग करने की राह पर चल रही है। आइए जानते हैं कि अभी तक धुरंधर के सीक्वल ने ओपनिंग डे के लिए कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
एडवांस बुकिंग में कितनी हुई धुरंधर 2 की कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, धुरंधर 2 के हिंदी 2डी में रिपोर्ट लिखे जाने तक 141366 टिकट बिक चुके हैं। हिंदी भाषा में मूवी के 10543 शोज है। ऐसे में मूवी ने अकेले हिंदी भाषा में 7.6 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, हिंदी आईमैक्स 2डी में फिल्म के 581 टिकट बिके हैं, और फिल्म ने 626620 की कमाई कर ली है। बता दें कि मूवी ने सबसे कम कमाई अभी तक कन्नड़ भाषा में की है। तेलुगू में फिल्म के 4957 टिकट बिक चुके हैं।
यह भी पढ़ें: 61वें बर्थडे पर आमिर खान के साथ दिखीं गौरी स्प्रैट, किरण राव और रीना दत्ता; इरफान पठान ने शेयर किया वीडियो
एडवांस बुकिंग में फिल्म ने अभी तक कुल 7.78 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के पेड प्रिव्यूज को मिलाकर ओपनिंग डे पर कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ के आसपास पहुंच सकता है। फिल्म की कास्ट के बारे में बता दें कि इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए हैं। आदित्य धर की निर्देशित धुरंधर के पहले पार्ट को खूब सराहा गया, और अब धुरंधर द रिवेंज में रणवीर के किरदार की जिंदगी की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा।
