Dhurandhar 2 Day 1 Advance Booking: रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म “धुरंधर 2: द रिवेंज” रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है। फिल्म की एडवांस बुकिंग खासकर अमेरिका में काफी मजबूत दिखाई दे रही है, जिससे यह साफ है कि दर्शकों के बीच इस स्पाई-थ्रिलर को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

अमेरिका में एडवांस बुकिंग का शानदार रिस्पॉन्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अमेरिका में अपने प्रीमियर नाइट के लिए लगभग 14,399 टिकट बेच लिए हैं। यह टिकटें करीब 472 लोकेशन्स और 744 शोज़ में बिकी हैं। इन एडवांस बुकिंग से फिल्म ने 330,000 अमेरिकी डॉलर यानी 3 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। रिलीज से पहले ही इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिलना फिल्म के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

कब रिलीज होगा ट्रेलर

रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर की घोषणा भी की है। “धुरंधर: द रिवेंज” का ट्रेलर 7 मार्च 2026 को सुबह 11:01 बजे रिलीज होगा। ट्रेलर की घोषणा के साथ ही फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: केरल हाईकोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी 2’ पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, जानें पूरा मामला

कब रिलीज होगी फिल्म

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई-एक्शन फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी। खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज ईद, गुड़ी पड़वा और उगादी जैसे बड़े त्योहारों के आसपास हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर इसका फायदा मिल सकता है।

फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले किया है। पहले इस फिल्म का मुकाबला यश की फिल्म “Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups” से होना था, लेकिन उस फिल्म की रिलीज आगे बढ़ने के बाद अब 19 मार्च को “धुरंधर 2” की टक्कर पवन कल्याण की फिल्म “उस्ताद भगत सिंह” से होने वाली है।

कुल मिलाकर, एडवांस बुकिंग के शुरुआती आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि “धुरंधर 2: द रिवेंज” बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत कर सकती है।