Dhurandhar: The Revenge आखिरकार 19 मार्च को रिलीज हो गई है। आदित्य धर की इस फिल्म के 18 मार्च की शाम से ही प्रीव्यू शो शुरू हो गए थे और शुरुआत काफी शानदार रही। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने प्रीव्यू डे पर दुनियाभर में करीब 75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसमें से 52.75 करोड़ भारत से और 22.25 करोड़ ओवरसीज़ से आए। भारत में नेट कलेक्शन करीब 44 करोड़ रुपये रहा।
हालांकि इतनी अच्छी कमाई के बीच कुछ दिक्कतें भी आईं। देश के कई हिस्सों में फिल्म समय पर नहीं पहुंच पाई, जिस वजह से कई शो कैंसिल करने पड़े। खासकर साउथ इंडिया में तमिल-तेलुगु के शो देर से शुरू हुए, और मलयालम-कन्नड़ शो अगले दिन शिफ्ट करने पड़े। डायरेक्टर आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी और बताया कि जिन लोगों के शो कैंसिल हुए हैं, उन्हें रिफंड या हिंदी वर्जन देखने का ऑप्शन मिलेगा।
Dhurandhar 2 Movie Review and Release Live Updates
पहले दिन इतने कमा सकती है ‘धुरंधर 2’
पहले दिन के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ गए हैं। ‘धुरंधर-2’ ने अब तक करीब 4.3 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह प्रीव्यू और पहले दिन मिलाकर भारत में कुल नेट कलेक्शन 48.3 करोड़ रुपये हो गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन अभी तक करीब 79.3 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ में था अक्षय खन्ना का जलवा, क्या सीक्वल में जसकीरत सिंह रंगी बनकर रणवीर सिंह करेंगे कमाल?
‘धुरंधर 2’ ने तोड़े रिकॉर्ड
इस फिल्म ने अपने पहले पार्ट से भी बेहतर ओपनिंग की है, जिसने पहले दिन 28 करोड़ कमाए थे। साथ ही, यह भारत में अब तक की सबसे बड़ी प्रीमियर ओपनिंग बन गई है। पहले यह रिकॉर्ड पवन कल्याण के नाम था। हालांकि, ओपनिंग के मामले में ये अभी भी शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से पीछे है, जिसने पहले दिन 75 करोड़ नेट कमाए थे। इसके अलावा इसका अब तक का कलेक्शन Pushpa 2: The Rule, RRR, KGF Chapter 2 और Kalki 2898 AD जैसी बड़ी फिल्मों से भी कम है।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Review: ‘दर्द को हौसले का ईंधन चाहिए होता है’, हमजा मजारी बन लयारी पर भारी पड़ा जसकीरत सिंह रांगी
इंडस्ट्री में उम्मीद जगी
डिस्ट्रिब्यूटर राज बंसल ने कहा कि फिल्म को लेकर एक्सहिबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स काफी उत्साहित हैं। उनका मानना है कि 2026 में हिंदी फिल्मों के लिए समय अच्छा नहीं रहा, लेकिन धुरंधर 2 से इंडस्ट्री को नई उम्मीद मिली है। फिल्म की कहानी के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
