Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 7: 19 मार्च को रिलीज हुई आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने सिनेमाघरों में भी अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है। कमाई की बात करें, तो रणवीर सिंह स्टारर मूवी ने सात दिन के अंदर ही दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और ऐसा करने वाली यह सबसे तेज भारतीय फिल्म बन गई है।

‘धुरंधर 2’ ने भारत में कमाए इतने करोड़

बुधवार 26 मार्च को ‘धुरंधर 2’ ने भारत में 20,352 शो से 47.7 करोड़ रुपये कमाए। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का भारत में घरेलू नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये और घरेलू ग्रॉस बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 744.58 करोड़ रुपये हो गया है। अलग-अलग भाषा के अनुसार, इसके कलेक्शन की बात करें, तो मूवी ने हिंदी बाजार में अपना दबदबा कायम रखते हुए 17,791 शो से 34.7% ऑक्यूपेंसी के साथ 44 करोड़ कमाए। इस तरह फिल्म के भारत में हुए कुल कलेक्शन में इसका सबसे बड़ा योगदान रहा।

यह भी पढ़ें: एक नहीं 7-8 फिल्मों में इस्तेमाल हो चुका है ‘धुरंधर’ फिल्म का ये गाना, ‘डॉन 2’ से हुआ था मशहूर

वहीं, तेलुगु भाषा में 1,431 शो से 34% ऑक्यूपेंसी के साथ 2.50 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तमिल भाषा में 908 शो से 23% ऑक्यूपेंसी के साथ 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। कन्नड़ भाषा सिर्फ 81 शो तक सीमित थी, फिर भी 39% ऑक्यूपेंसी के साथ 20 लाख रुपये कमाए। मलयालम भाषा में 141 शो से 29% ऑक्यूपेंसी के साथ 15 लाख रुपये कमाए।

पुष्पा फ्रेंचाइजी को छोड़ा पीछे

‘धुरंधर 2’ ने भारत में सात दिनों के अंदर 745 करोड़ रुपये की कमाई की है, जो किसी भी हिंदी फिल्म की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई है। इसका ओवरसीज कलेक्शन लगभग 263 करोड़ है, जिससे दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 1000 करोड़ के पार गई है। सिर्फ इतना ही नहीं, इसी के साथ इस मूवी ने पुष्पा फ्रेंचाइजी को भी पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर फ्रेंचाइजी की दोनों मूवी ने मिलाकर अभी तक 2,354 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। वहीं, पुष्पा फ्रेंचाइजी ने वर्ल्डवाइड 2002 करोड़ कमाए थे।

इन फिल्मों के रिकॉर्ड पर ‘धुरंधर 2’ की नजर

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 1000 करोड़ कमाने के साथ ही अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 भारतीय फिल्मों की लिस्ट में जगह बना ली है। अब रणवीर सिंह की मूवी का अगला टारगेट ‘कल्कि 2898 AD’ और ‘जवान’ है। कल्कि ने दुनिया भर में 1,042.25 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं शाहरुख की मूवी ने 1,160 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह संग दिखा ऑटो ड्राइवर अब तक नहीं देख पाया अपना ही सीन

वहीं, धुरंधर 2: द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन भी शानदार बना हुआ है। फिल्म दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अब 1000 करोड़ क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है। भारत में भी इसका कलेक्शन करीब 700 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। पूरी खबर यहां पढ़ें