Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 5: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड खत्म होने के बाद पहले सोमवार को इसके कलेक्शन में मामूली गिरावट जरूर हुई, लेकिन इसके बावजूद मूवी ने वर्ल्डवाइड और घरेलू दोनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। मूवी ने भारत में जहां 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, दुनियाभर में यह मूवी 800 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। चलिए अब आपको बताते हैं कि रिलीज के 5वें दिन यानी पहले सोमवार को रणवीर सिंह की मूवी ने कितना बिजनेस किया है।

‘धुरंधर 2’ ने 5वें दिन कमाए इतने करोड़

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के लिए सोमवार का दिन काफी अहम रहा। वीकेंड पर लगभग 400 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में बीते दिन गिरावट दर्ज की गई। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 23 मार्च को 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 519.12 करोड़ रुपये हो गई। बता दें कि 19 मार्च को रिलीज होने के बाद से यह इसका सबसे कम डेली कलेक्शन है।

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ हिट लेकिन बॉलीवुड की खामोशी पर सवाल, दीपिका पादुकोण की चुप्पी पर छिड़ी बहस

‘धुरंधर 2’ के 5वें दिन 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन, पिछले दिन यानी रविवार को किए गए 114.85 करोड़ रुपये के मुकाबले 43.4% की गिरावट दिखाता है। बता दें कि फिल्म ने 20,382 शो में यह आंकड़ा दर्ज किया। ‘धुरंधर’ के सीक्वल की कुल ऑक्यूपेंसी 48.44 प्रतिशत रही। सुबह के शो में 27.69 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, इसके बाद दोपहर के शो में 46.85 प्रतिशत रही। शाम के शो में ऑक्यूपेंसी बढ़कर 58 प्रतिशत हो गई और रात के शो में 61.23 प्रतिशत के सबसे हाई लेवल पर पहुंच गई।

वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर 2’ 800 करोड़ के पार

वहीं, इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने दुनिया भर में कुल 829.76 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसे देख कर ऐसा लग रहा है कि ये आने वाले कुछ दिनों में अपने ही पहले पार्ट की कमाई को मात देते हुए नजर आ सकती है।

नार्थ अमेरिका में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने शानदार कमाई करते हुए पहले 3 दिनों में 10 मिलियन डॉलर और 5 दिनों में 14 मिलियन डॉलर (987 लोकेशन्स से) कमाए। यह पोस्ट-कोविड दौर में किसी भी बॉलीवुड फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग है, जिसने 2023 की ‘पठान’ (3 दिन: 6.9 मिलियन डॉलर, 5 दिन: 9.5 मिलियन डॉलर) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत ने आदित्य धर को बताया ‘बॉक्स ऑफिस का बाप’

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने हर जगह तहलका मचा रखा है। आम दर्शक के साथ-साथ सेलेब्स भी फिल्म देखने के बाद इसका रिव्यू कर रहे हैं और फिल्म की कास्ट की तारीफ कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में सुपरस्टार रजनीकांत का नाम भी शामिल हो गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें