रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मूवी का कलेक्शन देख कर ऐसा लग रहा है कि यह आने वाले कुछ ही दिनों में अपने पहले पार्ट की कमाई को भी पीछे छोड़ देगी। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को सिनेमाघरों में दर्शकों से बहुत प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी हर तरह इस मूवी की ही चर्चा हो रही है। अब बता दें कि रविवार को रिलीज के चौथे दिन भी इस मूवी ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया।

‘धुरंधर 2’ का कितना हुआ घरेलू नेट कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रविवार को 114.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके बाद फिल्म का पहले वीकेंड का कुल घरेलू नेट कलेक्शन 454.12 करोड़ रुपये और कुल ग्रॉस कलेक्शन 541.97 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि रणवीर सिंह की फिल्म ने बुधवार को पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद गुरुवार को पहले दिन मूवी ने 102.55 करोड़ रुपये से ओपनिंग की।

यह भी पढ़ें: 2 घंटे 16 मिनट की ये क्राइम मिस्ट्री फिल्म नेटफ्लिक्स पर मचा रही है धमाल, सस्पेंस है मजेदार

फिर शुक्रवार को इसका घरेलू कलेक्शन गिरकर 80.72 करोड़ रुपये रह गया। शनिवार को इसमें 39.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 113 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसके बाद ‘धुरंधर 2’ ने रविवार को 114.85 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने लगातार दो दिन 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है, जो हिंदी सिनेमा में पहली बार हुआ है।

वहीं, विदेशों से 149.35 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन के साथ ‘धुरंधर 2’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 691.32 करोड़ रुपये हो गया है। गौरतलब है कि इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ने अपने पूरे समय में 1307.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

‘धुरंधर 2’ इस समय साल 2017 में आई ‘बाहुबली 2: द कंक्लूजन’ से भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है, जो अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म है, जिसने अपने पहले शनिवार और रविवार को लगभग 90 करोड़ रुपये और 93 करोड़ रुपये कमाए थे।

यह भी पढ़ें: ‘घटिया… थर्ड क्लास’, पाकिस्तानी फैमिली ने ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद किया रिव्यू

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी फैमिली ने ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद इसका रिव्यू शेयर किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें