Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस मूवी ने तीन दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा दिया। बीते साल 5 दिसंबर को इसका पहला पार्ट रिलीज हुआ था, जिसे भी लोगों ने काफी पसंद किया था और तभी से इस मूवी को लेकर दर्शकों के बीच अच्छा खासा हाइप देखने को मिला।

वहीं, इसके कलेक्शन की बात करें, तो ‘धुरंधर 2’ ने तीसरे दिन के कलेक्शन के साथ कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म ने तीन दिन में 339.27 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 500 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन शनिवार को मूवी ने 113 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

यह भी पढ़ें: कन्नड़ एक्ट्रेस राम्या ने की ‘धुरंधर 2’ की आलोचना, आदित्य धर को दी कट्टर देशभक्ति से आगे बढ़ने की सलाह

वर्ल्डवाइड ‘धुरंधर 2’ का शानदार कलेक्शन

बता दें कि ‘धुरंधर 2’ ने तीसरे दिन 20,917 शोज में फिल्म की 81.6% ऑक्यूपेंसी रही। हिंदी वर्जन ने इसने 105 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 5 करोड़ और तमिल में 2.95 करोड़ का कलेक्शन किया। ‘धुरंधर 2’ अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा 2: द रूल’ के ओपनिंग वीकेंड के रिकॉर्ड को तोड़कर भारत में अब तक की सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्म बनने की राह पर है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर भारत में 354 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के अलावा, फिल्म ने विश्व स्तर पर 501.04 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को नॉर्थ अमेरिका (अमेरिका और कनाडा) में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के तीसरे दिन वहां एक दिन में 4.0 मिलियन डॉलर (करीब 35 करोड़ रुपये) से 4.5 मिलियन डॉलर (करीब 40 करोड़ रुपये) तक कमाई का अनुमान है। अगर फिल्म इतना कमा लेती है, तो यह नॉर्थ अमेरिका में किसी भी भारतीय फिल्म की सबसे ज्यादा एक दिन की कमाई का नया रिकॉर्ड बना देगी।

यह भी पढ़ें: दाऊद इब्राहिम की बॉलीवुड इमेज को आदित्य धर ने किया ध्वस्त

‘धुरंधर 2’ में दिखाई गई दाऊद इब्राहिम की उसकी असल जिंदगी से पूरी तरह अलग है। फिल्म में उसे एक स्टाइलिश और ताकतवर डॉन के बजाय कमजोर और बेबस इंसान के रूप में दिखाया गया है। इससे पहले बॉलीवुड फिल्मों में उसे पावरफुल और रौबदार दिखाया जाता रहा है। इस खबर को विस्तार से यहां पढ़ें