Dhurandhar 2: The Revenge बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन रही है। ओपनिंग डे से पहले से ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर का जलवा तीसरे दिन भी कायम है।
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 4.93 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 231.20 करोड़ और ग्रॉस 275.21 करोड़ पहुंच गया है। दिन खत्म होने तक इन आंकड़ों में और बढ़ोतरी की उम्मीद है। शनिवार और रविवार को फिल्म धुआंधार कमाई कर सकती है।
तेलुगु-तमिल वर्जन से मिला नया बूस्ट
तीसरे दिन फिल्म के तेलुगु और तमिल वर्जन भी रिलीज हुए, जो डबिंग और सर्टिफिकेशन की वजह से पहले लेट हो गए थे। इन वर्जन्स की एंट्री से फिल्म के कलेक्शन में धीरे-धीरे और उछाल देखने को मिल रहा है।
पेड प्रीव्यू 43 करोड़ के साथ फिल्म ने 143 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि पहले दिन का नेट कलेक्श 100 करोड़ से ज्यादा रहा।हालांकि यह टॉप-3 ओपनिंग में जगह नहीं बना पाई, लेकिन चौथे नंबर पर रहकर भी इसने अपनी बड़ी पहुंच साबित कर दी।
यह भी पढ़ें: ‘अब फिल्में सियासत के लिए बन रही हैं’, Dhurandhar 2 के खिलाफ छिड़ी सियासी जंग, विपक्षी नेताओं ने की बैन की मांग
Pushpa 2: The Rule से अभी पीछे
जहां Allu Arjun की फिल्म ‘Pushpa 2’ ने 164 करोड़ की ओपनिंग और 1200 करोड़ से ज्यादा का लाइफटाइम कलेक्शन किया, वहीं ‘धुरंधर 2’ अभी उस रिकॉर्ड से पीछे है। लेकिन जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, वो इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल कर सकती है।
यह भी पढ़ें: ‘ऐसे रो जैसे…’, जब ‘धुरंधर 2’ में रहमान डकैत का उठा जनाजा तो आदित्य धर ने एक्टर को दी थी ये सलाह
पहले पार्ट से चार गुना बड़ी छलांग
फिल्म का ग्रोथ ग्राफ भी चौंकाने वाला है। पहले पार्ट ने जहां 28 करोड़ की ओपनिंग ली थी, वहीं सीक्वल ने लगभग चार गुना ज्यादा कमाई के साथ शुरुआत की है। इससे साफ है कि फ्रेंचाइजी की पकड़ अब और मजबूत हो चुकी है।
वर्ल्डवाइड 300 करोड़ पार
ग्लोबली फिल्म ने 2 दिनों में ही 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
1- इंडिया ग्रॉस: 267 करोड़
2- ओवरसीज: 64 करोड़
3- कुल: 331 करोड़
