Dhurandhar 2 Box Office Collection: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। रणवीर सिंह स्टारर यह मूवी हर दिन करोड़ों में कमाई कर रही है और अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने रिलीज के सिर्फ 11 दिनों में ही अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, भारत में इस मूवी ने 800 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

दुनियाभर में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रविवार को 68.10 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 846.87 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1,011.95 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने 350 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई अब 1361.95 करोड़ रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें: क्या सच में लियारी के डॉन उजै़र बलोच ने खेला था कटे हुए सिर के साथ फुटबॉल, जानें क्या थी सच्चाई

इसके साथ ही ‘धुरंधर 2’ अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ के 1307 करोड़ रुपये के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।

‘धुरंधर 2’ का अलग-अलग भाषाओं के अनुसार कलेक्शन

‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 11वें दिन हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई की। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने हिंदी में 16,773 शो में लगभग 50% की मजबूत ऑक्यूपेंसी बनाए रखी, जबकि क्षेत्रीय भाषाओं के वर्जन ने कम कमाई की। फिल्म ने तेलुगू में 3 करोड़ रुपये, तमिल में 1.5 करोड़ रुपये, कन्नड़ में 0.38 करोड़ रुपये और मलयालम में 0.22 करोड़ रुपये कमाए।

बॉक्स ऑफिस · हर दिन का कलेक्शन
धुरंधर 2 — डेली बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
दिन 0 से दिन 11 तक का कुल कलेक्शन
₹846.87 Cr
कुल कलेक्शन (12 दिन)
₹114.85 Cr
सबसे बड़ा दिन (रविवार)
₹454.12 Cr
पहले वीकेंड का कलेक्शन
दिन-वार कलेक्शन (करोड़ रुपये)
43
103
81
113
115
65
57
49
50
42
63
68
D0
बुध
D1
गुरु
D2
शुक्र
D3
शनि
D4
रवि
D5
सोम
D6
मंगल
D7
बुध
D8
गुरु
D9
शुक्र
D10
शनि
D11
रवि
पहला सप्ताह
पीक दिन
दूसरा सप्ताह
विस्तृत आँकड़े
दिन वार कलेक्शन
दिन 0 बुधवार ₹43.00 Cr
दिन 1 पहला गुरुवार ओपनिंग ₹102.55 Cr
दिन 2 पहला शुक्रवार ₹80.72 Cr
दिन 3 पहला शनिवार ₹113.00 Cr
दिन 4 पहला रविवार सर्वोच्च ₹114.85 Cr
दिन 5 पहला सोमवार ₹65.00 Cr
दिन 6 पहला मंगलवार ₹56.60 Cr
दिन 7 पहला बुधवार ₹48.75 Cr
दिन 8 दूसरा गुरुवार ₹49.70 Cr
दिन 9 दूसरा शुक्रवार ₹41.75 Cr
दिन 10 दूसरा शनिवार ₹62.85 Cr
दिन 11 दूसरा रविवार ₹68.10 Cr
कुल (12 दिन) ₹846.87 Cr
स्रोत: Sacnilk · Box Office India · Trade Reports

अब ‘केजीएफ चैप्टर 2’ पर नजर

अब रणवीर सिंह की फिल्म जल्द ही यश स्टारर ‘केजीएफ चैप्टर 2’ के इंडिया रिकॉर्ड्स को पार करने की तैयारी में हैं। बता दें कि ‘केजीएफ 2’ ने भारत में 859 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि ‘धुरंधर 2’ 12वें दिन की कमाई के साथ ये रिकॉर्ड भी ब्रेक कर सकती है।

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 देखने के बाद लियारी के लोग मेकर्स से क्यों मांग रहे पैसे?

‘धुरंधर’ मूवी में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस हमजा का रोल निभाया है, जो लियारी के गैंग्स में घुसकर अंडरवर्ल्ड और आतंक नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करता है। इस खबर को विस्तार से यहां क्लिक करके पढ़ें