Dhurandhar 2 Advance Collection: साल 2026 में कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा निर्देशक आदित्य धर की ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की हो रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म उनकी सुपरहिट स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो करीब तीन महीने पहले ही रिलीज हुई थी। ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च, गुरुवार को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से एक दिन पहले देशभर में इसके पेड प्रीमियर शो आयोजित किए जाएंगे। फिल्म रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। इसने 15 लाख टिकट बेच दिए हैं, जिससे ये पता चलता है कि फिल्म ओपनिंग डे पर ही 135 करोड़ का बिजनेस करेगी।
पहले माना जा रहा था कि ‘धुरंधर 2’ को गीता मोहनदास की Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups से कड़ी टक्कर मिलेगी, जिसमें यश लीड रोल में हैं। हालांकि, मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते ‘टॉक्सिक’ की रिलीज 4 जून 2026 तक टाल दी गई, जिससे ‘धुरंधर 2’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर रास्ता साफ हो गया। इसका फायदा फिल्म को खासतौर पर साउथ इंडियन मार्केट में मिल सकता है।
एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी फिल्म के जबरदस्त ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर के सैकनिल्क के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने सिर्फ प्रीव्यू (बुधवार) शोज से ही करीब 40.70 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट्स सहित) की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़ें: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 18+ मूवी ‘धुरंधर’ को बताया पसंदीदा, सोशल मीडिया पर छिड़ी नैतिकता की बहस
वहीं, ओपनिंग डे के लिए फिल्म 29.35 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रॉस कमाई कर चुकी है और 15,000 से अधिक शोज में 6.70 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। ओपनिंग वीकेंड का कुल कारोबार 135 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट्स सहित) पार कर चुका है, जो इसे साल की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल कर सकता है।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: कम बजट में देखें ‘धुरंधर 2’, दिल्ली-नोएडा के इन थिएटर्स में सबसे सस्ती टिकट
फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और डेनिश पंडोर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी विकाश नोलाखा ने की है, एडिटिंग शिवकुमार वी पनिकर ने संभाली है, जबकि म्यूजिक शश्वत सचदेव ने दिया है। इस स्पाई-एक्शन फिल्म को ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।
