दिसंबर 2025 में रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर फिल्म रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मोर्चे पर फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ने में सफलता हासिल की। अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत के किरदार में तारीफ के काबिल काम किया। पहले पार्ट की आखिर में ही फिल्म के दूसरे पार्ट का बड़ा हिंट दिया गया था। इसके बाद से ही फैंस को धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार है। 2025 के आखिरी महीने में रिलीज हुई इस मूवी का क्रेज साल 2026 की शुरुआत तक देखने को मिला, और अब एक बार फिर धुरंधर के दूसरे पार्ट के जरिए रणवीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की तैयारी कर चुके हैं।

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर धुरंधर 2 को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट भी मिल चुका है। समय अवधि के मामले में धुरंधर से धुरंधर 2 थोड़ी छोटी होगी। इतना ही नहीं, फिल्म में खून-खराबा भी पहले से कम होगा। ऐसा फिल्म को मिले सर्टिफिकेट के आधार पर कहा जा सकता है। सवाल खड़ा होता है कि बॉलीवुड की बेस्ट ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में धुरंधर को शामिल होने के लिए कितने करोड़ की कमाई करनी होगी।

धुरंधर 2 को कितने करोड़ की करनी होगी ओपनिंग

बेस्ट ओपनर बनने के लिए रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को कम से कम 65 करोड़ की ओपनिंग अपने नाम करनी होगी। दरअसल, धुरंधर के सीक्वल यानी धुरंधर: द रिवेंज को श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड तोड़ना होगा, जिसने 64.80 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग हासिल की थी।

यह भी पढ़ें: OTT Watchlist: फूलों के बगीचे में छिपा खौफनाक राज, 6 एपिसोड की इस क्राइम थ्रिलर को वॉच लिस्ट में तुरंत करें शामिल

बॉलीवुड की टॉप ओपनर फिल्मों की लिस्ट में शाहरुख खान की जवान का नाम पहले नंबर पर है, जिसने 75 करोड़ रुपये की कमाई पहले दिन की थी। इस लिस्ट में तीसरा नंबर 63.8 करोड़ के साथ रणबीर कपूर की एनिमल का है। वहीं, चौथे नंबर पर शाहरुख खान की पठान का है, जिसने 57 करोड़ का कलेक्शन किया था और पांचवें नंबर पर वॉर फिल्म का नाम शामिल किया जाता है, जो 53.35 करोड़ की कमाई कर चुकी है। कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, धुरंधर 2 की नजर नंबर-2 पोजिशन को हासिल करने पर है।