Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17:’धुरंधर 2′ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,564 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि भारत में तीसरे हफ्ते में ही 1000 करोड़ ग्रॉस क्लब में शामिल हो चुकी है।

रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई एक्शन फिल्म की रफ्तार अब भी बनी हुई है और वीकेंड पर इसकी कमाई में फिर से उछाल देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन (शनिवार) 25.65 करोड़ रुपये की कमाई की, जो तीसरे वीकेंड में अच्छी ग्रोथ को दिखाता है।

पहले हफ्ते में फिल्म ने 674.17 करोड़ रुपये और दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब तक भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 1,179.30 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि नेट कलेक्शन 985.02 करोड़ रुपये पहुंच चुका है।

विदेशों में भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी हुई है। 17वें दिन इसने 10 करोड़ रुपये कमाए, जिससे ओवरसीज कलेक्शन 385 करोड़ रुपये हो गया। इस तरह फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई 1,564.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ के क्रेडिट में क्यों कहा गया सतीश कौशिक और उनके परिवार को शुक्रिया, जानिए दिवंगत एक्टर का फिल्म से कनेक्शन

फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह जल्द ही 1000 करोड़ नेट क्लब में भी शामिल हो जाएगी। हालांकि, अभी यह Baahubali 2: The Conclusion और Pushpa 2: The Rise जैसे रिकॉर्ड्स से पीछे है, लेकिन इसने RRR, Kalki 2898 AD और KGF: Chapter 2 जैसी कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

‘धुरंधर 2’ में अर्जुन रामपाल, आर.माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में हैं। साथ ही डेनिश पंडोर और उदयबीर संधू भी फिल्म का हिस्सा हैं। खास बात यह है कि यामी गौतम ने भी फिल्म में कैमियो किया है।

पहले पार्ट की बड़ी सफलता (लगभग 1300 करोड़ रुपये की कमाई) के बाद धुरंधर 2 अब बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने की ओर तेजी से बढ़ रही है।