Dhurandhar 2 Advance Box Office Collection: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड बनाए थे। अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और टिकट तेजी से बिक रहे हैं। कई बड़े शहरों में सिनेमाघरों में सीटें लगभग भर चुकी हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए थिएटर मालिकों पर अब वीकेंड के लिए भी जल्दी एडवांस बुकिंग खोलने का दबाव बढ़ गया है।
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म के प्रीव्यू डे, बुधवार, 18 मार्च के लिए ऑल इंडिया एडवांस बुकिंग 27.34 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है। वहीं ब्लॉक बुकिंग को जोड़ने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 32.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं बॉलीवुड हंगाना के अनुसार मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग में जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है।
टिकट की बिक्री का आंकड़ा
1- मुंबई में करीब 50 प्रतिशत टिकट पहले ही बिक चुके हैं।
2- हैदराबाद में लगभग 75 प्रतिशत सीटें बुक हो चुकी हैं।
3- बेंगलुरु में एडवांस बुकिंग 60 प्रतिशत से ज्यादा तक पहुंच गई है।
इसी भारी मांग को देखते हुए कई सिनेमाघरों ने वीकेंड के शो के लिए भी समय से पहले एडवांस बुकिंग खोल दी है।
‘बाहुबली 2’ से की जा रही तुलना
फिल्म के शुरुआती ट्रेंड को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट ‘धुरंधर 2’ तुलना 2017 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली 2’ की एडवांस टिकट बिक्री से कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर यही रफ्तार बनी रही तो यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।
सेंसर सर्टिफिकेट और रनटाइम
फ्रेंचाइज़ी के पहले हिस्से को ए सर्टिफिकेट मिला था और उसका रनटाइम 214 मिनट (3 घंटे 34 मिनट) था। उम्मीद जताई जा रही है कि सीक्वल को भी ए सर्टिफिकेट मिल सकता है। हालांकि फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड से आधिकारिक प्रमाणन नहीं मिला है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का रनटाइम करीब 3 घंटे 55 मिनट बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘आदित्य मेरे पास आए थे’, अनिल कपूर ने ठुकराया ‘धुरंधर 2’ में कैमियो रोल का ऑफर
विदेशों में भी शानदार एडवांस
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर वेंकी बॉक्स ऑफिस के अनुसार, अमेरिका में फिल्म के प्रीमियर शो की एडवांस टिकट बिक्री 1.07 मिलियन डॉलर (करीब 9.9 करोड़ रुपये) तक पहुंच चुकी है। यह कमाई 690 लोकेशनों पर 1,765 शो और 67,000 से ज्यादा टिकटों की बिक्री से हासिल हुई है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं किसी के घर का खाना सूंघकर खाती हूं’, Anupamaa फेम एक्ट्रेस हुईं काले जादू की शिकार, बोलीं- मेरे बाल काटे गए
रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर एडवांस लगभग 1.31 मिलियन डॉलर (करीब 12.13 करोड़ रुपये) तक पहुंच चुका है। अनुमान है कि अमेरिका में ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग करीब 2 मिलियन डॉलर (करीब 18.5 करोड़ रुपये) तक जा सकती है, जबकि ओपनिंग वीकेंड में फिल्म लगभग 4.05 मिलियन डॉलर (करीब 37 करोड़ रुपये) तक की कमाई कर सकती है।
