रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ का क्रेज लोगों के बीच से अभी कम हुआ ही नहीं था कि अब इसके मेकर्स ने दूसरे पार्ट का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज कर दिया। ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं, अब इसकी एडवांस बुकिंग रिपोर्ट देखने के बाद पता चला कि फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले ही डबल डिजिट में कमाई कर ली है।
पेड प्रीव्यू के लिए शुरू हुई बुकिंग को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिससे साफ है कि फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह है। ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज होने और एडवांस बुकिंग शुरू होने के एक दिन से भी कम समय में फिल्म ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। सिर्फ 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू के लिए शुरू हुई बुकिंग के दम पर यह फिल्म 2026 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
यह भी पढ़ें: ‘हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए’, ‘टटीरी’ गाने पर एफआईआर दर्ज होने के बाद रैपर बादशाह ने मांगी माफी
फिल्म के ओरिजिनल हिंदी वर्जन से ही एडवांस बुकिंग में लगभग 7.95 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। वहीं साउथ इंडियन भाषाओं में पेड प्रीव्यू की कमाई जोड़ने पर फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 8.06 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इससे साफ है कि रिलीज से पहले ही फिल्म को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सैकनिल्क के मुताबिक, ब्लॉक बुकिंग जोड़ने के बाद ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अभी 13.26 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह कमाई सिर्फ पेड प्रीव्यू** से ही हुई है। इतनी कमाई के साथ फिल्म ने 2026 की कई हिंदी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें ‘वध 2’ (करीब 3.89 करोड़ रुपये), ‘तू या मैं’ (करीब 6.98 करोड़ रुपये) और ‘अस्सी’ (करीब 10.10 करोड़ रुपये) कमाने वाली जैसी कुछ फिल्में शामिल हैं।
पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
यह साल 2026 की अभी तक पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है, इससे पहले सनी देओल की पीरियड वॉर ड्रामा ‘बॉर्डर 2’ (328.57 करोड़), शाहिद कपूर की ‘ओ’ रोमियो’ (69.40 करोड़), रानी मुखर्जी की कॉप ड्रामा ‘मर्दानी 3’ (Rs 50.38 करोड़) और विपुल शाह की प्रोड्यूस की ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ (Rs 29.40 करोड़) रही।
पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस बुकिंग शुरू होने के सिर्फ दो घंटे के अंदर 4 करोड़ रुपये के टिकट बेचने के बाद ‘धुरंधर 2’ ने एक दिन से भी कम समय में 1.2 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। ज्यादातर टिकट इसके ओरिजिनल हिंदी वर्जन के हैं, जिसके 1,20,618 टिकट बिके हैं। इसमें साउथ इंडियन भाषाओं में बिके टिकटों को जोड़ें, तो अब तक कुल टिकटों की संख्या लगभग 1,26,623 हो जाती है।
2 हजार तक हुए टिकट के दाम
‘धुरंधर 2’ का पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को शाम करीब 4:45 बजे से शुरू होंगे और रात 11 बजे तक चलेगा। खास बात यह है कि मुंबई में शो सबसे पहले शुरू होंगे, जिससे वहां दर्शकों को थोड़ा पहले फिल्म देखने का मौका मिलेगा। फिल्म के टिकट की कीमत लगभग 2 हजार रुपये तक रखी गई है।
यह नया प्रीमियम प्राइस माना जा रहा है, जिसे देश की तीन बड़ी थिएटर चेन- PVR Cinemas, INOX Leisure Limited और Cinepolis ने शुरू किया है। दरअसल, फिल्म को लेकर जबरदस्त बज और डिमांड देखने को मिल रही है, इसलिए थिएटर चेन इस मौके का फायदा उठाते हुए प्रीमियम कीमत पर टिकट बेच रही हैं।
यह भी पढ़ें: लयारी का बादशाह बना हमजा अली मजारी
Dhurandhar 2 Trailer Release: कई हफ्तों के इंतजार के बाद आखिरकार मेकर्स ने ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इसके ट्रेलर के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
