बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सुर्खियों में बने हुए हैं। 2023 के शुरुआत से ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर विरोध और समर्थन की जारी है। लेकिन ब धीरेंद्र शास्त्री भी कोई न कोई कार्यक्रम कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में जुटे हैं। इसी क्रम में धीरेंद्र शास्त्री का महाराष्ट्र में दो दिवसीय ‘महादिव्य दरबार’ ल रहा है।
इस बीच, आयोजकों को महाराष्ट्र पुलिस ने CrPC-149 का नोटिस पकड़ा दिया है। चेतावनी भी दी है कि कार्यक्रम के आयोजक इस बात का ख्याल रखें कि कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के प्रमुख पं. धीरेंद्र शास्त्री कोई विवादित बयान न दें।
जिससे कानून व्यवस्था खराब हो। अब इस पर जाने माने कॉमेडियन ने तंज कसा है। उनका कहना है कि इस कार्यक्रम की जानकारी न्यूज चैनल वालों को भी दे देनी चाहिए।
राजीव निगम ने किया ट्वीट
मशहूर कॉमेडिन राजीव निगम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि धीरेन्द्र शास्त्री की मुंबई रैली में (जी हाँ ये रैली ही है) पीड़ितों की संख्या ज़्यादा है। ये कितने पीड़ितों को स्वास्थ्य लाभ देता है, इसकी भी जानकारी कोई चैनल दे। उन्हें लाभ होता है तो अच्छी बात है, हम भी बाबा के साथ है वर्ना ये राजनैतिक लाभ और ढोंग से ज़्यादा कुछ भी नहीं है।
बता दें कि बता दें कि 18-19 मार्च के लिए बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का “महादिव्य दरबार” सजा है। 19 मार्च के कार्यक्रम में आशीर्वाद वचन और भभूति वितरण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उनका यह दरबार मुंबई से लगे मीरा रोड क्षेत्र में लगाया गया है।
यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
राजीव निगम के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ‘हनुमान चालीसा पूर्ण श्रद्धा व विश्वास के साथ दीर्घकाल तक पढ़कर देखो आपको भी लाभ होगा ! जैसे धीरेन्द्र शास्त्री को हुआ ! इसमे संदेह करना अपनी ही हानि है, दूसरे की नही।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘राजीव निगम भाई की मोदी सरकार को सारी स्वास्थ्य योजनाएं बंद करके उसका बाबा को दे देनी चाहिए। देश हित में । ये तो सबको ठीक कर देते हैं।’ रौनक नाम के यूजर ने लिखा कि ‘आजकल कॉमेडी का कम नहीं चल रहा क्या? कोई राजनीतिक प्रवक्ता बन गए?’