Dhamaal 4 Film X Review: अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी समेत मल्टीस्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ आखिरकार रिलीज हो गई है। फिल्म की वापसी ने फैंस के बीच पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन भी सामने आने लगे हैं।
कई लोगों का कहना है कि फिल्म में कॉमेडी का तड़का देखने को मिला, वहीं कुछ को इसमें कमियां भी नजर आईं। इसे लेकर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है।
जहां कई दर्शकों ने ओरिजिनल स्टारकास्ट की वापसी की तारीफ की, वहीं कुछ लोगों ने फिल्म को लेकर कहा है कि इसके जोक्स कमजोर हैं फिल्म की राइटिंग भी कमजोर है।
आइये जानते हैं एक्स पर क्या है सोशल मीडिया यूजर्स की राय
रुचिता मिश्रा नाम की यूजर ने फिल्म के बारे में लिखा है कि कॉमेडी का एरा लौट आया है। अपनी एक्स पोस्ट में रुचिता ने लिखा, “बॉलीवुड में कॉमेडी का दौर वापस आ गया है!धमाल 4 मूवी रिव्यू: अजय देवगन की अगुवाई में एक मजेदार और उथल-पुथल भरी खजाने की खोज। 4 स्टार। अभी अपने दोस्तों, परिवार और अपनों के साथ जाकर देखें!”
यह भी पढ़ें: ‘धमाल 4’ के लेखक बने TMKOC के रोशन सिंह सोढ़ी, कभी शाहरुख खान के साथ शुरू किया था एक्टिंग का सफर
अक्षय कुमार के फैनपेज अक्कियन पर फिल्म को लेकर रिव्यू दिया गया है। जिसमें लिखा है, “धमाल का फाइनल रिव्यू। जो मेन लीड है वो साइड एक्टर है। जो साइड एक्टर है वो मेन लीड है। जिसका कॉमिक टाइमिंग अच्छा है उसका स्क्रीनटाइम कम है। जिसका कॉमिक टाइमिंग आजकल बहुत बुरा है उसका स्क्रीनटाइम ज्यादा है। फिजिकल कॉमेडी का ट्राई किया है, बुरे तरीके से फेल हो गए हैं। जोक्स इतने फालतू है कि हंसी नहीं आएगी। फालतू के सीन डाले हैं। अजय देवगन भाईसाहब फिर से अपनी ही मूवी में साइड रोल? आप अच्छा डिजर्व करते हैं, आपके फैंस अच्छा डिजर्व करते हैं। 90 से देखते आया हूं इसलिए आज बिना ट्रोलिंग के सच बोल रहा हूं।”
फिल्म को लेकर दोनों तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि ज्यादातर लोगों ने इस एंटरटेनर बताया है। सोशल मीडिया पर फिल्म को 4 स्टार रेटिंग भी मिल रही है।
‘धमाल 4’ लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म सीरीज की चौथी किस्त है और यह मुख्य रूप से साल 2007 में आई सुपरहिट फिल्म धमाल की सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और मारुति इंटरनेशनल के बैनर तले किया गया है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी समेत कई कलाकार नजर आए हैं। अपनी दमदार कॉमेडी स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म दर्शकों के बीच खूब चर्चा में है।
