Dhamaal 4 Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और आलिया भट्ट की ‘ऐल्फा’ के बाद 10 जुलाई को सिनेमाघरों में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और संजय मिश्रा स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ ने दस्तक दी। यह ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है। अब ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, इस मूवी के कलेक्शन में पांचवें दिन थोड़ा सा इजाफा देखने को मिला।

भारत में 100 करोड़ कमाने के करीब फिल्म

मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने 11,077 शो में 9.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 99.44 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 83.25 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने पांचवें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 16.00 करोड़ रुपये हो गया है और इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 115.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें: श्रुति हासन ने की विधि-विधान से गृहप्रवेश पूजा, तस्वीर देखकर लोग बोले- पिता कमल हासन तो नस्तिक हैं!

मंगलवार को ‘धमाल 4’ की कुल 20.78% थिएटर ऑक्यूपेंसी रही। इसमें सुबह के शो में 9.31%, दोपहर के शो में 19.69%, शाम के शो में 22.46% और रात के शो में 29.31% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। दिल्ली-NCR इलाके में 1,050 शो में 24.5% ऑक्यूपेंसी रही, जबकि मुंबई में 839 शो में 21.8% थिएटर ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

सिनेमाघरों के बाद किस ओटीटी पर देगी दस्तक

बता दें कि इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी यह मूवी सिनेमाघरों से हटने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी। फिलहाल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए दर्शकों को अभी काफी इंतजार करना होगा।

क्या है ‘धमाल 4’ की कहानी

‘धमाल 4’ की कहानी एनिमेशन के साथ शुरू होती है, जिसमें बैकग्राउंड में बताया जाता है कि 100 साल पुराना खजाना है, लेकिन उसका मैप खो गया। अब इसका मैप मिलता भी है, तो रवि किशन से कुछ ऐसा होता है कि वह खाक हो जाता है। इसके बाद फिल्म में अजय, अरशद, रितेश और जावेद की अपनी-अपनी स्टोरी देखने को मिलती है। फिर यह सब मिलकर उस खजाने की तलाश करते हैं।

‘धमाल 4’ की कास्ट

‘धमाल 4’ में अजय देवगन के अलावा अरशद, रितेश, संजय मिश्रा, रवि किशन, जावेद जाफरी, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी नजर आए हैं। यह ‘धमाल’, ‘डबल धमाल’ और ‘टोटल धमाल’ के बाद इस फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है।

यह भी पढ़ें: फिट रहने के लिए 18-20 घंटे फास्टिंग करती हैं सोनाली बेंद्रे, दिन में 2 बार भी नहीं खातीं पूरा खाना