Dhamaal 4 Box Office Collection Day 4: निर्देशक इंद्र कुमार की एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अजय देवगन स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के चार दिनों में दुनियाभर में 102 करोड़ रुपये से ज्यादा और भारत में 73.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि, पहले वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद अब सोमवार को इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।

एडवेंचर-कॉमेडी फिल्मों का ट्रेंड इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इससे पहले अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ को भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिससे साफ है कि इस तरह की कॉमेडी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। अब ट्रैड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, सोमवार को ‘धमाल 4’ के कलेक्शन में  70.7% गिरावट देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: क्या दुखद अंत ही बनाता है फिल्म को यादगार? जानिए हर फिल्म में क्यों नहीं होती ‘हैप्पी एंडिंग’

चौथे दिन ‘धमाल 4’ ने 10,598 शो से 8.35 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 87.85 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 73.35 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने चौथे दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन 14.50 करोड़ रुपये हो गया। इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 102.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

धमाल 4 का ओपनिंग वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

रविवार (तीसरे दिन) ‘धमाल 4’ ने अभी तक की सबसे ज्यादा एक दिन की कमाई की। फिल्म ने पूरे भारत में 28.50 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार (दूसरे दिन) को 22.50 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 14 करोड़ रुपये कमाए।

यह भी पढ़ें: आमिर खान की तीसरी शादी पर शिवसेना मंत्री का विवादित बयान, एक्टर को बताया ‘लव जिहाद एंबेसडर’