Dhamaal 4 Box Office Collection Day 3: ‘धमाल’ फ़्रैंचाइजी की चौथी फिल्म ‘धमाल 4’ आखिरकार 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले दिन 14 करोड़ रुपये की कमाई करने के बाद इस मूवी ने दूसरे दिन 22.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिर तीसरे दिन यानी रविवार को इसकी कमाई में 26.7% की वृद्धि हुई है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, तीसरे दिन ‘धमाल 4’ ने 11,481 शो में 28.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।
इससे भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 78 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 65 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने तीसरे दिन 4 करोड़ रुपये कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस कलेक्शन 14 करोड़ रुपये हो गया है। इस तरह दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 92 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें: 25 दिन की बेटी की मौत से टूट गई थीं भजन रानी अनुराधा पौडवाल, पहली बार सालों बाद सुनाई दुखभरी आपबीती
रविवार को ‘धमाल 4’ की कुल 49.46% थिएटर ऑक्यूपेंसी रही। इसमें सुबह के शो में 22.31%, दोपहर के शो में 56.31%, शाम के शो में 71.62% और रात के शो में 47.62% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। दिल्ली-NCR इलाके में 1041 शो में 45.0% ऑक्यूपेंसी रही, जबकि मुंबई में 868 शो में 55.5% थिएटर ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। पहले वीकेंड पर ठीक-ठाक कमाई करने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी नॉन वीकेंड पर कितना बिजनेस कर पाती है।
‘धमाल 4’ की कास्ट
इंद्र कुमार द्वारा निर्देशित ‘धमाल 4’ में अजय देवगन के अलावा अरशद वारसी, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, रवि किशन, जावेद जाफरी, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी हैं। वहीं, ‘धमाल’, ‘डबल धमाल’ और ‘टोटल धमाल’ के बाद यह फिल्म फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है।
यह भी पढ़ें: अपनी बायोपिक में दीपिका पादुकोण को देखना चाहती हैं हेमा मालिनी, कहा- ‘वो बेहद सुंदर और टैलेंटेड हैं’
