Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस मूवी में उनके साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी जैसे पुराने कलाकार एक बार फिर कॉमेडी-एडवेंचर लेकर आए हैं। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की और 14 करोड़ का बिजेनस किया। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में 60.7% की वृद्धि देखने को मिली।
शनिवार को फिल्म ने 10,954 शो में 22.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे अब तक भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 43.80 करोड़ रुपये और भारत में कुल नेट कलेक्शन 36.50 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने दूसरे दिन 5 करोड़ रुपये जमा किए, जिससे अब तक इसकी कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 10 करोड़ रुपये हो गई है। इससे दुनिया भर में ग्रॉस कलेक्शन 53.80 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें: सस्पेंस, मर्डर और चौंकाने वाले ट्विस्ट! OTT पर छिपी हैं ये 5 डार्क क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में और सीरीज
‘धमाल 4’ की दूसरे दिन कुल ऑक्यूपेंसी 37.29% रही। सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 12.77% थी, जो दोपहर में बढ़कर 33.92% और शाम को 43.77% हो गई और रात के शो में सबसे ज्यादा 58.69% तक पहुंच गई। दिल्ली-NCR में सबसे ज्यादा 974 शो हुए, जहां कुल ऑक्यूपेंसी 37.5% रही, जबकि मुंबई में 843 शो हुए और ऑक्यूपेंसी 41.0% रही। अब यह देखना दिलचस्प होगी कि आखिर ये मूवी रविवार को कितना बिजनेस कर पाती है।
क्या है ‘धमाल 4’ की कहानी?
इंद्र कुमार ने इस बार भी वही पुराना फॉर्मूला अपनाया है- एक खजाना, उसके पीछे भागते कई किरदार और रास्ते में पैदा होने वाली मुश्किलें। ‘धमाल 4’ की कहानी एनिमेशन के साथ होती है, जिसमें बैकग्राउंड में बताया जाता है कि 100 साल पुराना खजाना है, लेकिन उसका मैप खो गया। अब इसका मैप मिलता भी है, तो रवि किशन से कुछ ऐसा होता है कि मैप खाक हो जाता है। इसके बाद फिल्म में अजय, अरशद, रितेश और जावेद की अपनी-अपनी स्टोरी देखने को मिलती है। फिर यह सब मिलकर उस खजाने की तलाश करते हैं।
