Dhamaal 4 Box Office Collection: अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल’ फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी दिखाई दिया। पहले दिन फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स फिल्म पर कुछ खास कमाई नही कर पाई। फिल्म की धीमी शुरूआत वीकेंड पर बेहतर होती है या नहीं, ये देखना रहेगा।
पहले दिन की कलेक्शन की बात करें तो, सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ‘धमाल 4’ ने रिलीज के पहले दिन देशभर में 10,669 शोज के साथ 13.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल ग्रॉस कमाई 16.50 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जबकि नेट कलेक्शन 13.75 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें- ‘सतलुज’ देखकर हर कोई पूछ रहा है, आखिर कौन है असल जिंदगी का सुरजीत सिंह सुग्गा? जानिए पूरी सच्ची कहानी
वहीं, विदेशी बाजार में फिल्म ने करीब 5 करोड़ रुपये का ग्रॉस कारोबार किया है। इस तरह ‘धमाल 4’ का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन 21.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। ‘धमाल 4’ हाल ही में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की पहले दिन की कमाई को भी पीछे नहीं छोड़ सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेड प्रीव्यू समेत इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 19 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। फिल्म धमाल 4 के वीकेंड पर अच्छा कारोबार करने की आशंका है।
धमाल फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2007 में आई थी, फिल्म सुपरहिट रही थी। बाद में साल 2011 में आई ‘डबल धमाल’, फिर 2019 में आई ‘टोटल धमाल’ और अब साल 2026 में आ रही है ‘धमाल 4’। बता दें कि फिल्म ‘धमाल 4’ ने अपनी फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म ‘टोटल धमाल’ के पहले दिन के कलेक्शन को भी पार नही किया है। फिल्म में भले ही कोई लॉजिक ना हो लेकिन दर्शकों को ये फिल्म पसंद आ रही हैं, वहीं फिल्म के वीएफएक्स को देखने के बाद दर्शक नाराज भी नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- OTT Release This Week: पेद्दी, इक्का से लेकर बाल्टी तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हुई ये फिल्में और सीरीज
फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, पहले ये फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। फिल्म को इंद्र कुमार ने डायरेक्ट किया है और फिल्म का निर्माण टी-सीरीज फिल्म्स, पैनोरमा स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स, मराठी इंटरनेशनल और आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स ने मिलकर किया है। फिल्म में अरशद वारसी, अजय देवगन, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, जावेद जाफरी, रवि किशन जैसे एक्टर्स नजर आ रहे हैं।
