आईएएस तुकाराम मुंढे… इस नाम ने इस समय महाराष्ट्र के कई रेस्तरां वालों की नींद उड़ा दी है। राज्य के शोक विक्रेता, निर्माता, रेस्तरां मालिक, फूड आउटलेट के मालिकों की चिंता तब ज्यादा बढ़ गई जब तुकाराम मुंढे ने एक के बाद एक बड़े फूड आउटलेट्स पर फूड के साथ होने वाली लापरवाही के लिए उनके लाइसेंस रद्द कर दिए।
यह भी पढ़ें- कभी सर्कस वालों ने ऑफर किए थे 5 लाख, अब KBC 18 में 3 लाख रुपये के सवाल से चर्चा में आए दुनिया के सबसे छोटे डॉक्टर
उनके इस ईमानदारी और साहस भरे काम के लिए सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा पहले से और ज्यादा बढ़ गई है। एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी भी उनके मुरीद बन गई हैं। सोशल मीडियो पर अपनी बात साफतौर पर सभी के सामने रखने के लिए मशहूर देवोलीना भट्टाचार्जी ने तुकाराम मुंढे की तारीफ में पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने महाराष्ट्र को हिला कर रख दिया है।
25 मई को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर बने तुकाराम मुंढे ने अपनी पोस्टिंग के बाद से कई बड़ें रेस्तरां पर छापे मारकर उनके लाइसेंस रद्द कर दिए। उनकी ईमानदारी के जुनून का आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि उन्होंने मात्र 2 महीने में अब तक 1100 से ज्यादा रेड मारी हैं और कई जगहों पर खाने के साथ होने वाली लापरवाही को उजागर किया है।
यह भी पढ़ें- Mirzapur: The Movie के लिए किसने ली कितनी फीस? कालीन भैया से रवि किशन तक की पूरी लिस्ट रिवील
इन सब बातों को देखते हुए एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने एक्स पर लिखा- “सोचिए… एक ईमानदार अधिकारी ने पूरे महाराष्ट्र को हिला कर रख दिया है और जनता उनके काम की जमकर सराहना कर रही है। अगर हर विभाग में उनके जैसे ईमानदार और निडर अधिकारी हों, तो अपराधी कानून तोड़ने से पहले सौ बार सोचेंगे।”
देवोलीना ने आगे लिखा- “दुर्भाग्य से, न्यायपालिका के अनुसार खाने में तीन कॉकरोच मिलना भी लाइसेंस रद्द करने के लिए पर्याप्त नहीं है। और हम सभी जानते हैं कि मुंढे साहब का कितनी बार एक जगह से दूसरी जगह तबादला हुआ है।”
“ईमानदारी की कीमत अक्सर बहुत बड़ी होती है। उम्मीद है कि उन्हें यहां इतना समय जरूर मिले कि वे इस पूरी व्यवस्था की गंदगी को जड़ से साफ कर सकें।”
हाल ही में तुकाराम मुंढे ने 4 डोमिनोज आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द किए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा पहले से और ज्यादा बढ़ गई थी। बता दें कि 21 साल के करियर में तुकाराम मुंढे का 25 बार ट्रांसफर हो चुका है। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक तरफ उनकी ईमानदारी की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई लोग उन्हें उनकी सुरक्षा बढ़ाने की सलाह भी दे रहे है।
