बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ को डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) द्वारा प्रस्तुत किया गया है और इसे पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परमहंस क्रिएशंस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कंगना के साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे समेत कई सितारे नजर आ रहे हैं। अब अभिनेत्री अपनी मूवी की रिलीज से पहले इसे जमकर प्रमोट करते हुए नजर आ रही हैं।

मनोज तापड़िया द्वारा लिखत और निर्देशित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की रिलीज से पहले कंगना अपनी टीम के साथ देशभर में यात्रा कर रही हैं, जहां वे उन असली नायकों को सम्मानित कर रही हैं, जो संकट के समय चुपचाप देश की सेवा करते हैं। भुवनेश्वर और रायपुर के बाद अब वह दिल्ली पहुंचीं। जहां उनकी इस फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनके साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। कंगना और मुख्यमंत्री ने मिलकर दिल्ली के कई रियल-लाइफ हीरोज को उनके कामों के लिए सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें: दिग्गज फिल्म निर्माता-अभिनेता भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन, एक साल पहले बेटे की गई थी जान

दिल्ली में टैक्स फ्री हुई ‘भारत भाग्य विधाता’

फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘भारत भाग्य विधाता’ को दिल्ली में टैक्स फ्री घोषित करने का ऐलान किया। इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री और गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए, जिनमें अन्नपूर्णा देवी, गजेंद्र सिंह शेखावत, डॉ. राज भूषण चौधरी, प्रताप राव जाधव, गिरिराज सिंह और आशीष सूद प्रमुख रहे।

इस अवसर पर कंगना रनौत ने कहा, “मैं हमारी फिल्म की पूरी टीम की तरफ से दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दिल से धन्यवाद करती हूं। उन्होंने दिल्ली के विकास और प्रशासन में जो परिवर्तन किए हैं, वह सराहनीय हैं। जब मैंने उन्हें इस स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया, तो उन्होंने तुरंत हामी भर दी, जिसके लिए मैं सदैव आभारी रहूंगी।”

रेखा गुप्ता ने की कंगना की तारीफ

वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कंगना की तारीफ करते हुए कहा, “कंगना रनौत संसद में एक मजबूत आवाज हैं, जो सिनेमा और देश के लोगों के लिए लगातार संघर्ष करती हैं। उनकी फिल्म यह संदेश देती है कि देशभक्ति केवल वर्दीधारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक के भीतर होती है।”

क्या है ‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी?

बता दें की ‘भारत भाग्य विधाता’ में 26/11 अटैक की कहानी दिखाई गई है, जिसका निशाना कामा अस्पताल भी बना था। इस दौरान वहां की नर्सों, वार्ड बॉय, क्लीनर्स, लिफ्ट ऑपरेटर्स समेत कई लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना 400 लोगों की जान बचाई थी। 

यह भी पढ़ें: ‘उस कमाई से अपना घर खरीदा’, टीवी होस्ट बनकर सबसे ज्यादा फीस लिया करते थे जावेद जाफरी, बोले- अगर फिल्म नहीं चलती…