इस मशहूर एक्टर के साथ कॉफी विद करण के शो पर जाएंगी दीपिका पादुकोण
शो से आपको एक और सरप्राइज गिफ्ट मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर की लेडीलव जल्दी ही शो पर एंट्री करेंगी।

कॉफी विद करण का लेटेस्ट एपिसोड इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसकी वजह शो पर आने वाले मेहमान हैं जो काफी दिलचस्प बातें शेयर करते हैं। अगर आपको रणवीर सिंह और रणबीर कपूर का एकसाथ आने की बात पागल कर रही है, तो आपको एक और गेस्ट के लिए रुकना पड़ेगा। शो से आपको एक और सरप्राइज गिफ्ट मिलने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर की लेडीलव जल्दी ही शो पर एंट्री करेंगी। वो भी किसी और के साथ नहीं बल्कि अपने पद्मावती के को-स्टार शाहिद कपूर के साथ। इससे पहले खबर थी कि करण जौहर शो पर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को बुला रहे हैं। लेकिन उन्होंने उस समय अपना प्लान बदल दिया जब उन्हें दीपिका के साथ किसी का ठीक मैच नहीं मिला। संजय लीला भंसाली के एपिक ड्रामा में शाहिद और दीपिका एक-दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। इस खबर ने बहुत सारी लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी है।
दीपिका और शाहिद इंडस्ट्री के हॉट एक्टर्स हैं। अब दोनों कॉफी विद करण के लेटेस्ट शो में साथ आ रहे हैं तो इनकी ऑन-स्क्रिन केमिस्ट्री को देखना काफी दिलचस्प होगा। वैसे इन दोनों की मौजूदगी से यह शो काफी यादगार बन जाएगा। वैसे शाहिद, दीपिका और रणवीर की पद्मावती अगले साल 17 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग शुरू की जा चुकी है। बता दें कि कुछ सालों से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों का रिश्ता काफी खुला हुआ और समझदारी वाला है। इतनी कि दीपिका के दोस्तों के साथ रणवीर दोस्ती कर लेते हैं। कुछ महीनों पहले रणवीर को दीपिका की विरोधी कंगना रनौत के साथ जीक्यू मैग्जीन के सबसे ज्यादा स्टाइलिश मेन अवॉर्ड में देखा गया था। ऐसी खबर थी कि दोनों ने साथ में डांस भी किया।
एक बार फिर से इतिहास ने खुद को दोहराया है। बाजीराव मस्तानी की एक और विरोधी के साथ डांस करते हुए देखे गए हैं। लेकिन इस बार उनके साथ कंगना नही बल्कि कैटरीना कैफ थीं। रणवीर और कैटरीना ग्लोबल सिटिजन इंडिया फेस्टिवल में मौजूद थे, जहां कोल्डप्ले ने अपनी परफॉर्मेंस दी। ऐसा माना जा रहा था कि कैटरीना स्टेज पर परफॉर्म करेंगी, मगर ऐसा हुआ नहीं। हालांकि दोनों भीड़ में शामिल थे और दोनों ने साथ में डांस भी किया। बहरहाल दोनों अकेले नहीं थे बल्कि परिणिती चोपड़ा और अर्जुन कपूर भी उनके साथ थे। लेकिन कैटरीना रणवीर के साथ बॉन्डिंग करते हुए दिखी।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।