‘भूलना मत ये JNU के देशद्रोहियों का समर्थन करने गई थीं’- ट्रोल्स के निशाने पर दीपिका पादुकोण; जानिये- वजह
एक यूजर ने दीपिका पर हमला बोलते हुए लिखा, दीपिका पादुकोण बड़ी मछली है जिसने कियारा आडवाणी जैसी छोटी मछलियों को निगल लिया। सुशांत की मृत्यु के बाद हम सब समझ गए हैं कि कैसे फिल्म उद्योग ने छोटे शहरों के अभिनेताओं के साथ भेदभाव किया है।

बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस के बीच एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। दरअसल दीपिका पादुकोण से जुड़ी एक खबर खूब वायरल हो रही है कि वह जल्द ही प्रभास के साथ ऑनस्क्रिन नजर आएंगी। फिल्म का टेंटेटिव टाइटल ‘प्रभास 21’ रखा गया है। खबर की मानें तो फिल्म में पहले कियारा आडवाणी को कास्ट किया गया था लेकिन अब दीपिका पादुकोण ने उनको रिप्लेस कर दिया है। ट्विटर पर इस बात को लेकर दीपिका को काफी ट्रोल किया जा रहा है।
बता दें इस बात की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि क्या दीपिका पादुकोण प्रभास की इस फिल्म का हिस्सा बनेंगी या नहीं। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में इस बात का खुलासा कर दिया गया है। कियारा आडवाणी को रिप्लेस करने की वजह से अब दीपिका ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।
एक यूजर ने दीपिका पर हमला बोलते हुए लिखा, दीपिका पादुकोण बड़ी मछली है जिसने कियारा आडवाणी जैसी छोटी मछलियों को निगल लिया। सुशांत की मृत्यु के बाद हम सब समझ गए हैं कि कैसे फिल्म उद्योग ने छोटे शहरों के अभिनेताओं के साथ भेदभाव किया है। ये वही दीपिका है जो जेएनयू में जाकर लेफ्ट विंग को सपोर्ट करती है।
एक अन्य ने दीपिका की जेएनयू दौरे की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, दीपिका पादुकोण प्रभास की अगली फिल्म को लेकर ट्रेंडिंग में हैं। मैं सभी को बता देना चाहता हूं कि यह वही बेशर्म महिला है जिसने जेएनयू में जाकर देशद्रोहियों को सपोर्ट किया। बाकी आप जानते हैं कि आपको क्या करना है। एक ने लिखा, कौन कहता है कि सुशांत सिंह की मौत के बाद बॉलीवुड से नेपोटिज्म खत्म हो गया है।

बता दें वीजयंती मूवीज ने फैंस को एक सरप्राइज देने की बात कही है। वीजयंती मूवीज ने ट्वीट किया है कि वह रविवार सुबह 11 बजे एक बड़े सरप्राइज से पर्दा हटाने वाले हैं। इस ट्वीट में प्रभास, डायरेक्टर नाग अश्विन और प्रभास 21 को भी टैग किया गया है। फिल्म को निर्देशक नाग अश्विन के डायरेक्ट करने की खबर है।