दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉवर कपल में से एक हैं। बाजीराव-मस्तानी की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद है और जब दोनों ने शादी की तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मगर दीपिका और रणवीर के लेटेस्ट वीडियो ने फैंस को परेशान कर दिया है।
दरअसल 23 मार्च को मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स के चौथे एडिशन के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड की कई हस्तियां स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी रेड कार्पेट पर स्टाइलिश एंट्री की। लेकिन वहां कुछ ऐसा हुआ कि फैंस उनके बीच सब कुछ ठीक नहीं होने का अनुमान लगा रहे हैं। इवेंट में जब रणवीर ने दीपिका का हाथ पकड़ने की कोशिश की तो दीपिका ने उन्हें इग्नोर कर दिया और आगे बढ़ गईं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर फैंस परेशान हो गए हैं।
यहां देखिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का वायरल वीडियो
यह पहली बार नहीं है जब लोगों ने दीपिका और रणवीर के रिश्ते पर सवाल उठाए हैं इससे पहले भी दोनों के बीच सब कुछ ठीक न होने की खबरें आ चुकी हैं। एक ने लिखा है- दीपिका गुस्से में हैं। वहीं एक यूजर ने लखा है- कुछ तो गड़बड़ है। वहीं एक ने लिखा है कि दीपिका ने रणवीर की पोस्ट लाइक करनी भी बंद कर दी है लगता है दोनों का रोमांस खत्म हो गया। एक ने लिखा मुझे लगता है रणवीर और दीपिका जल्द अलग हो जाएंगे। एक यूजर ने लिखा है- वो तो उसे देख भी नहीं रही है। एक यूजर ने लिखा है- लगता है इस इवेंट में आने से पहले दोनों में लड़ाई हुई है।
पिछले साल आई थी अलग होने की खबर
पिछले साल खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण और रणवीर का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा है और दोनों अलग होने वाले हैं। मगर बाद में रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार भरा पोस्ट करके इन अफवाहों का खंडन किया था।