बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण किसी भी किरदार को पर्दे पर निभाने से पहले एक अच्छी खासी ट्रेनिंग लेती हैं। उन्हें पर्दे पर उनकी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जाना जाता है। अपने किरदार को अच्छा बनाने के लिए वो काफी प्रैक्टिस भी करती हैं। एक बार दीपिका ने एक सीन के लिए एक भेल वाले को इतनी गालियां सुनाई कि उन्हें रोकना मुश्किल हो गया।
यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के 7वें महीने में नाइट शिफ्ट में एक्शन शूट कर रहीं दीपिका, कभी 8 घंटे शिफ्ट को लेकर उठाई थी आवाज
जयती भाटिया टीवी से लेकर फिल्मों में अपने छोटे लेकिन दमदार किरदारों के लिए जानी जाती हैं। सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में माताजी का किरदार निभाने वाली जयती ने फिल्म ‘राम-लीला’ के लिए दीपिका पादुकोण को कैरेक्टर बिल्डिंग में मदद की थी। इसी ट्रेनिंग के समय का एक दिलचस्प किस्सा साझा करते हुए जयती ने बताया कि एक सीन की तैयारी के लिए उन्होंने दीपिका से एक भेल वाले को गालियां देने के लिए कहा था।
सिद्धार्थ कन्नन के साथ इंटरव्यू में दीपिका की तारीफ में जयती ने कहा कि “दीपिका डिप्रैशन में थी लेकिन इसके बावजूद वो 4 घंटे जो मुझे देती थी और वो पूरी डेडिकेशन के साथ मेरे साथ होती थी। यही वजह थी कि मुझे कभी समझ नहीं आया कि वो डिप्रैशन में हैं।” उन्होंने कहा कि दीपिका से जो कहा जाता था, वो वह पूरा करती थी और जरूरत से ज्यादा करती थी।
जयती बताती हैं कि “संजय जी के सामने एक बालकनी के नीचे एक भेल वाला है। इसके बाद एक दिलचस्प किस्से को याद करते हुए जयती ने कहा कि मैंने दीपिका को बाहर जाकर उसे गालियां सुनाने को कहा। मैंने उन्हें गालियां बताई और कहा कि दिखना मत लेकिन तुम्हें गालियां देनी हैं। पहले ये मैंने किया और उसके बाद दीपिका आईं।”
यह भी पढ़ें- ‘साउथ में हम शाम 6 बजे पैकअप कर लेते हैं’, दीपिका पादुकोण के 8 घंटे के विवाद पर बोलीं एक्ट्रेसेस
“हम लोगों ने एक सीन तैयार किया था, पहले मैंने जब किया तो लोग हैरान हो गए कि ये गालियां कहां से आ रही हैं। फिर दीपिका जब गईं तो उन्होंने जब गाली देना शुरू की तो जहां मैंने खत्म करने को कहा था, उसके बाद और भी 50 दी। ऐसी गालियां जो मैंने कभी सुनी भी नहीं थीं।”
जयती ने आगे कहा, “मैं हैरान थी क्योंकि उसनें एक सेकेंड के लिए ये नहीं सोचा कि वो दीपिका पादुकोण है, उसने नहीं सोचा कि कोई देख लेगा या सुन लेगा। वो पहले से बहुत बड़ी अभिनेत्री थी लेकिन उन्होंने बिना किसी डर के बिना झिझक के गालियां दी।” दीपिका को ऐसे देखने के बाद जयती ने संजय से जाकर साफ कह दिया कि ये परफेक्ट है आपकी फिल्म के लिए, उसे जरूरत नहीं है।
जयती भाटिया ने यहां दीपिका के काम और क्राफ्ट की जमकर तारीफ की। जयती खुद एक शानदार अभिनेत्री हैं, उन्होंने संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म हीरामंडी में काम किया है। फिल्म में उन्होंने फत्तो बी का किरदार निभाया था।
जयती ने इस इंटरव्यू में बताया कि हीरामंडी में उनके किरदार की तारीफ सभी ने की लेकिन किसी ने उन्हें काम के लिए फोन नहीं किया। एक्ट्रेस का कहना था कि उन्हें इतनी हिट सीरीज में काम करने के बावजूद कोई नए काम के लिए फोन नहीं आया।
