नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम की भूमिका निभाई है और उनके साथ साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। साई के किरदार को लेकर रामानंद सागर के मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभा चुकीं दीपिका चिखलिया ने संशय जताया है।
दीपिका ने फिल्म को लेकर अपनी राय रखी है। उन्होंने वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने साई पल्लवी को एक टैलेंटेड एक्ट्रेस बताया। लेकिन उन्होंने ये भी कहा कि सीता के रोल में उनकी परफॉरफेंस देखे बिना उन्हें जज करना गलत होगा।
दीपिका ने कहा, “मैंने उनका काम देखा है। वह बहुत बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। लेकिन मुझे नहीं पता कि वह सीता के रोल में कैसी लगेंगी। जब हम उन्हें देखेंगे, तभी पता चलेगा। अभी तो मुझे इस बारे में कुछ भी अंदाजा नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा, “तुलसीदास की रामायण में सीता का जो वर्णन है, उसमें बादाम जैसी आंखों, एक खास कद-काठी, बालों और रंग-रूप वाली महिला की बात कही गई है। रामानंद सागर ऐसी ही एक्ट्रेस की तलाश में थे और उन्हें मुझमें वो खूबियां दिखीं। मैं जानती हूं कि वो सभी अच्छे एक्टर हैं। अगर वह इस रोल के लिए सही साबित होती हैं, तो यह अच्छी बात है।’
इसके बाद उन्होंने कहा, “हम अपनी पहचान के लिए जाने जाते हैं। मेरी पहचान सीता के तौर पर है। कभी-कभी लोग मेरा नाम भूल जाते हैं, लेकिन उन्हें यह याद रहता है कि मैंने सीता का किरदार निभाया था। तो, यही मेरी पहचान है। मुझे नहीं पता कि कोई इसे क्यों खोना चाहेगा। बेशक, एक एक्टर के तौर पर आप अलग-अलग तरह के रोल करना चाहते हैं। कोई भी ‘टाइपकास्ट’ नहीं होना चाहता।”
साई पल्लवी की कास्टिंग पर बोलीं दीपिका
इसके बाद दीपिका चिखलिया ने कहा, “मुझे लगता है कि ‘रामायणम्’ फिल्म पर हमारी ‘रामायण’ भारी पड़ेगी। महामारी के दौरान जब हमारी ‘रामायण’ दूरदर्शन पर दिखाई गई, तो नई पीढ़ी ने भी इसे देखा। इसलिए, उस छाप को मिटाना बहुत मुश्किल है। ‘रामायण’ में घुंघराले बालों वाली सीताजी का कोई वर्णन नहीं है।”
रामायण का ट्रेलर टला
बता दें कि ‘रामायण’ की झलक देखने के लिए फैंस बेताब हैं। ट्रेलर आज रिलीज होने वाला था, लेकिन अब मेकर्स ने अपडेट दिया है कि इसे ग्लोबली और बड़े स्तर पर रिलीज किया जाएगा। फिलहाल नई रिलीज डेट की कोई जानकारी नहीं दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
