टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी दोबारा माता-पिता बन गए हैं। शुक्रवार यानी 11 नवंबर को को देबिना ने नन्ही परी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी गुरमीत ने खुद इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर दी है। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्स एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।
गुरमीत ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
एक्टर गुरमीत चौधरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। शेयर की गई फोटो में गुरमीत पत्नी देबिना के माथे पर किस करते दिख रहे हैं जबकि देबिना अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए हाथ में बैलून लिए दिख रही हैं। जिस पर लिखा है बेटी हुई है। इसी के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा कि हमारी बच्ची का दुनिया में स्वागत है। ‘हम एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। ऐसे समय में हम आपसे थोड़ी प्राइवेसी की मांग करते हैं, क्योंकि हमारा बच्चा समय से पहले ही दुनिया में आ गया है। अपना आशीर्वाद बनाए रखें और अपना प्यार बरसाते रहें।’
अप्रैल में दिया था पहली बेटी को जन्म
बता दें कि देबिना ने इसी साल 3 अप्रैल को अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था। उसके जन्म के एक महीने बाद ही एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। एक्टेस को दूसरी प्रेग्नेंसी की न्यूज बताने के बाद काफी सुनना पड़ा था। लोगों ने जमकर उनको ट्रोल किया था। इस पर एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को दिया था। लोगों का कहना था कि उनको दूसरे बच्चे से पहले लियाना की परवरिश पर ध्यान देना चाहिए। इस पर एक्ट्रेस ने कहा था कि लोग जुड़वा बच्चे होने पर क्या करते हैं। अब क्या वह इसे अबॉर्ट कर दें।
गुरमीत-देबिना की लव स्टोरी
बता दें कि बिना-गुरमीत पौराणिक टीवी शो ‘रामायण’ के लिए फेमस हैं। इस शो में दोनों ने साथ काम किया था। इस शो में दोनों को सीता-राम के किरदार में काफी पसंद किया गया था। इसी शो के दौरान दोनों करीब आए थे और कुछ साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में शादी कर ली थी। अपनी शादी के करीब 11 साल बाद दोनों ने 3 अप्रैल 2022 को अपनी पहली बच्ची का स्वागत किया था।