ओटीटी लवर्स के बीच कुछ बेहतरीन सीरीज का जिक्र अक्सर चलता है। घर बैठकर मनोरंजन करने के शौकीन इन दिनों सस्पेंस का फुल डोज देने वाली फिल्मों और वेब सीरीज को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। यहां एक ऐसी दमदार फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, जो 2 घंटे 8 मिनट की है और हर किसी को दीवाना बनाने का काम कर रही है। आइए जानते हैं कि इस पिक्चर को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं, जो ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी मजबूत पकड़ बना चुकी है।
यहां जिक्र 2 घंटे 8 मिनट की एक दमदार फिल्म का कर रहे हैं, जो ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है। इस मूवी का क्रेज लोगों के बीच खूब देखने को मिल रहा है। खासतौर पर हॉरर और सस्पेंस जॉनर की फिल्में देखने के शौकीनों की यह पहली पसंद बन चुकी है। खास बात है कि मूवी को देखने के दौरान बोरियत गलती से भी महसूस नहीं होगी। अगर आप इस तरह की फिल्में देखते हैं, तो आप वीकेंड पर भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
ओटीटी पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म के दो पार्ट आ चुके हैं। वहीं, तीसरे पार्ट ने ओटीटी पर 4 फरवरी 2026 को दस्तक दी और अब तक ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा बना हुआ है। मूवी की कहानी याक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी छोटी बहन को बचाने के लिए एक खौफनाक सफर पर निकल पड़ता है। उसे अपनी बहन को बचाने के लिए कई ताकतवर स्पिरिट से मुकाबला करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें: ‘अच्छा समय बीता’, हेमा मालिनी से उनके दिल्ली वाले घर में मिलने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, शेयर की तस्वीरें
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड हो रही फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 128 मिनट की यह फिल्म ट्रेंड कर रही है। अगर आप अभी तक इसके नाम का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि यहां हम ‘डेथ व्हिस्पर-3’ का कर रहे हैं, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी, और अब ओटीटी पर भी इसका शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। ऐसे में आपके पास इस फिल्म को मिस करने का कोई कारण नहीं रह जाता है।
