फिल्ममेकर डेविड धवन ने अपने बेटे वरुण धवन को लेकर कहा है कि उन्हें सलमान खान और गोविंदा जैसे बड़े सितारों से तुलना पसंद नहीं है। डेविड धवन और वरुण जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं।

एक इंटरव्यू में डेविड धवन ने बताया कि वरुण कई बार उनसे कहते हैं कि वह उन्हें ऐसे सीन न करवाएं जो सलमान या गोविंदा की फिल्मों जैसे लगते हैं। वरुण का कहना है, ‘पापा आप मुझसे क्या करवाते रहते हो।’

हालांकि डेविड धवन का कहना है कि यह तुलना स्वाभाविक है क्योंकि उन्होंने सलमान खान और गोविंदा के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, लेकिन वरुण को अपनी अलग पहचान बनानी चाहिए।

उन्होंने आगे यह भी बताया कि उनकी फिल्म ‘हसीना मान जाएगी’ के रीमेक के लिए उन्हें इशान खट्टर और विशाल जेठवा जैसे युवा कलाकार पसंद हैं।

वरुण धवन ने सलमान खान की जुड़वा और गोविंदा की कुली नंबर वन के रीमेक में काम किया है। दोनों ही फिल्में वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने बनाई हैं।