अभिनेत्री डेज़ी शाह ने संगीतकार और फिल्म निर्देशक पलाश मुच्छल को “बहुत अच्छा इंसान” बताया है। पलाश ने हाल ही में अपनी नई फिल्म की घोषणा की है, जिसे वो डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में डेज़ी शाह और अभिनेता श्रेयस तलपड़े मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह प्रोजेक्ट उस समय चर्चा में आया है जब भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ पलाश की शादी टूटने के बाद उन्होंने इसका ऐलान किया। स्मृति और पलाश की शादी 25 नवंबर 2025 को होने वाली थी। मेहंदी और हल्दी की रस्में हो चुकी थीं मगर शादी की सुबह इसे कैंसिल कर दिया गया।
पहले बताया गया कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक खराब हो गई इस वजह से ऐसा हुआ है लेकिन बाद में आरोप लगाए गए कि पलाश ने स्मृति को चीट किया था।
सीने में दर्द के बाद संजय लीला भंसाली के अस्पताल में भर्ती होने की खबर गलत, टीम ने कहा- रूटीन चेकअप
मनोरंजन पोर्टल ‘फिल्मी ज्ञान’ को दिए एक हालिया साक्षात्कार में डेज़ी शाह ने बताया कि उनकी पलाश से पहचान उनकी बहन, गायिका पलक मुच्छल के माध्यम से हुई। पलक ने डेज़ी की पहली फिल्म जय हो में एक गीत गाया था। डेज़ी ने कहा कि वह पलक के घर होने वाले जन्मदिन और गणपति पूजा जैसे आयोजनों में शामिल होती रही हैं, जहां उनकी मुलाकात पलाश से हुई।
डेज़ी ने पलाश के परिवार को “संस्कारों वाला और जमीन से जुड़ा हुआ” बताया। उन्होंने कहा कि परिवार आस्था में विश्वास रखता है और उनके अनुसार यह एक सकारात्मक गुण है।
वहीं, शादी रद्द होने के बाद स्मृति मंधाना ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर कहा था कि वह इस विषय पर अटकलों को विराम देना चाहती हैं और निजी जीवन को निजी ही रखना चाहती हैं। उन्होंने अनुरोध किया था कि दोनों परिवारों को इस समय निजता और आगे बढ़ने का अवसर दिया जाए। मंधाना ने यह भी कहा कि उनका ध्यान देश के लिए खेलना और उपलब्धियां हासिल करना है।
दोनों पक्षों ने फिलहाल इस मामले पर आगे कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है।
पर्सनल जेट से आलीशान घर तक; जानें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा में कौन है ज्यादा अमीर
