हर क्राइम थ्रिलर को उसकी हकदार पहचान नहीं मिलती। OTT पर ऐसी कई फिल्में और सीरीज छिपी हुई हैं, जो बिना ज्यादा शोर-शराबे के दर्शकों को अपने सस्पेंस, खौफनाक मर्डर और दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट से हैरान कर देती हैं। इन फिल्मों और सीरीज में हर किरदार शक के घेरे में नजर आता है और हर नया खुलासा कहानी को एक बिल्कुल अलग मोड़ पर ले जाता है। अगर आपको ऐसी कहानियां पसंद हैं, जिनका सच आखिरी कुछ मिनटों तक पर्दे के पीछे छिपा रहता है, तो ये 5 डार्क क्राइम मिस्ट्री थ्रिलर फिल्में और सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Satluj: दिलजीत दोसांझ की ‘सतलुज’ भारत के बाद अब विदेशों में भी हुई बैन, निर्देशक हनी त्रेहान ने किया कंफर्म
सर्च: द नैना मर्डर केस
जियो हॉटस्टार पर मौजूद ये सीरीज आपका दिमाग घुमा देगी। ये एक शानदार काल्पनिक कहानी है। ये सीरीज ‘द किलिंग’ का भारतीय रुपांतरण है। यह कहानी एक हाई-प्रोफाइल मर्डर इन्वेस्टिगेशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक जाने-माने राजनेता की गाड़ी में एक लड़की (नैना) का शव मिलता है।
इसकी जांच में सामने आने वाली बातें बेहद खतरनाक होती हैं जो आपको इसके एंड तक बांधे रखने का काम करती है। सीरीज में मुख्य भूमिका में कोंकणा सेन, सूर्या शर्मा और शिव पंडित शामिल हैं। इस सीरीज का निर्देशन पोहन सिप्पी ने किया था।
1000 बेबीज
इस सीरीज की कहानी एक रिटायर्ड नर्स (नीना गुप्ता) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अतीत के भयानक अपराधों का खुलासा करती है। उसने एक समय में हजारों बच्चों की अदला-बदली की थी और कई राज छिपा रखे थे, जिसकी वजह से एक खूंखार सीरियल किलर पैदा होता है। यह सीरीज अपनी मिस्ट्री और डार्क ट्विस्ट्स के लिए जानी जाती है।
ये सीरीज साल 2024 में जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इसमें नीना गुप्ता, रहमान और संजू शिवराम मुख्य भूमिका में थे। 7 एपिसोड की ये सीरीज आपको हिंदी समेत मलयालम, तमिल, तेलुगु भाषा में देखने मिल जाएगी।
यह भी पढ़ें- ‘मैं बहुत परफेक्ट हूं’, 25 साल से रिलेशनशिप में हैं ‘पवित्र रिश्ता’ की एक्ट्रेस, बताया क्यों नहीं की शादी
दया
सीरीज ‘दया’ की कहानी एक वैन ड्राइवर के इर्द गिर्द घूमती है। मूल रूप से तेलुगु भाषा की ये सस्पेंस थ्रिलर सीरीज जियो हॉटस्टार पर आपको देखने मिल जाएगी। इसमें जे. डी चक्रवर्ती ने उस ड्राइवर का किरदार निभाया है जो एक लाश मिलने के बाद बड़ी मुसाबत में फंस जाता है।
ये सीरीज हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में मौजूद है। जे डी चक्रवर्ती के अलावा सीरीज में राम्या नंब्रीसन और ईशा रेब्बा भी मौजूद हैं। ये सीरीज 4 अगस्त 2023 में हॉटस्टार पर रिलीज की गई थी।
मॉन्स्टर
मोहनलाल स्टारर ‘मॉन्स्टर’ नेटफ्लिक्स पर मौजूद एक क्राइम एक्शन फिल्म है। फिल्म में मोहनलाल, लक्ष्मी मांचू, हनी रोज और सुदेव नायर भी मौजूद हैं। ये फिल्म भले ही साल 2022 में रिलीज हुई थी लेकिन इसे वो लोकप्रियता शायद नहीं मिल पाई जिसकी ये हकदार थी। फिल्म में बदले, अपराध और कुछ सामाजिक मुद्दों का मिश्रण है।
एक्शन से भरपूर अपराध-रहस्य फिल्म, जिसमें मोहनलाल ने ‘लकी सिंह’ नाम का किरदार निभाया है। फिल्म का निर्देशन वैशाख ने और लेखन उदयकृष्ण ने किया है। जियो हॉटस्टार पर ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में मौजूद है।
अलोन
ये एक शानदार मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, ‘अलोन’ की कहानी कालिदास नाम के एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार मोहनलाल ने निभाया है। कोविड-19 लॉकडाउन के दौर में अपने फ्लैट में फंसे रहने के दौरान कई अजीब फोन कॉल्स आने लगती हैं। इन कॉल्स के जरिए धीरे-धीरे एक हत्या, पारिवारिक रहस्यों और छिपे हुए सच की परतें खुलने लगती हैं।
फिल्म की खास बात यह है कि लगभग पूरी कहानी एक ही अपार्टमेंट में घटती है और स्क्रीन पर ज्यादातर समय सिर्फ मोहनलाल ही नजर आते हैं। सस्पेंस, मनोवैज्ञानिक खेल और चौंकाने वाले खुलासों से भरी यह फिल्म आखिर तक दर्शकों को सोचने पर मजबूर करती है। ये फिल्म भी आपको जियो हॉटस्टार पर देखने मिल जाएगी, साल 2023 में ये फिल्म रिलीज हुई थी और मलयालम भाषा के अलावा ये हिंदी वर्जन में भी मौजूद है।
