ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कंटेंट की कमी का सामना आज के समय में बिल्कुल भी नहीं करना पड़ता है, लेकिन बेहतरीन सीरीज या फिल्मों की तलाश करना इतना सरल काम नहीं है। इस खास लेख में जिक्र 7 आईएमडीबी रेटिंग वाली हालिया रिलीज मूवी का कर रहे हैं, जिसने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने के बाद से धमाल मचा दिया है। वीकेंड पर इस फिल्म को आप बिंज वॉच कर सकते हैं। आइए इसका नाम और जॉनर की डिटेल्स आपके साथ विस्तार से शेयर करते हैं।

हाल ही में ओटीटी पर एक ऐसी फिल्म आई, जिसके किरदारों की चर्चा लोगों के बीच बहुत ज्यादा चल रही है। रोमांटिक जॉनर की इस मूवी को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है। बता दें कि इन दिनों रोमांस का जादू दिखाने वाली फिल्मों को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में पिक्चर का ओटीटी पर क्रेज रिलीज के बाद से लगातार बढ़ रहा है।

यहां हम जिस फिल्म की चर्चा कर रहे हैं, उसका नाम कपल फ्रेंडली है। तेलुगू भाषा की इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म ने शुक्रवार को ओटीटी पर दस्तक दी, और आते ही यह ओटीटी प्लेटफॉर्म की मस्ट वॉच लिस्ट में शामिल हो गई। बड़े पर्दे पर इस मूवी को 14 फरवरी के दिन उतारा गया था, और अब जैसे ही इसने ओटीटी पर दस्तक दी है, तो फिल्म की कास्ट और कहानी सुर्खियां बटोर रही है।

Award Banner

यह भी पढ़ें: जब बलात्कार और भ्रष्टाचार की सच्ची कहानी ने बढ़ाई फिल्म की मुश्किलें, भारत में कर दिया गया था बैन | रील गाथा

फिल्म की भाषा के बारे में बात करें, तो इसे तेलुगू के अलावा तमिल और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया गया है। इस फिल्म को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में इमोशनल प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। फिल्म की कास्ट के बारे में बात करें, तो इसमें संतोष सोभन ने शिवा का किरदार निभाया है। दर्शकों को मूवी की रोमांटिक और इमोशनल कहानी काफी ज्यादा पसंद आ रही है। अगर आपने अभी तक फिल्म को नहीं देखा है, तो वीकेंड पर इसे देखे का प्लान बना सकते हैं।