‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का टीजर रिलीज हो चुका है और इसके साथ ही विवाद भी शुरू हो गया है। लंबे समय से चल रही इस फिल्म की शूटिंग को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस के आदेश के बाद फिल्म की शूटिंग अचानक रोक दी गई, वहीं लोकेशन मैनेजर के खिलाफ औपचारिक शिकायत भी दर्ज की गई है।

सूत्रों के अनुसार, साउथ मुंबई के बैलार्ड एस्टेट इलाके में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल फिल्म के सीन शूट कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने सेट पर पहुंचकर शूटिंग रुकवा दी। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई करीब दो दिन पहले की गई।

लोकेशन मैनेजर पर FIR

फिल्म के लोकेशन मैनेजर रिंकू राजपाल वाल्मीकि पर आरोप है कि उन्होंने हाई-सिक्योरिटी जोन में बिना अनुमति ड्रोन का इस्तेमाल किया। इसी मामले में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 223 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, टीम को सिर्फ जमीन पर शूटिंग की अनुमति थी, ड्रोन के लिए अलग से विशेष मंजूरी जरूरी थी, जो नहीं ली गई।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Teaser Release: ‘ये नया हिंदुस्तान है…’, रिलीज हुआ ‘धुरंधर 2’ का टीजर, निराश यूजर्स बोले- स्कैम कर दिया

वायरल हो रहा वीडियो

इस मामसे से जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें संजय दत्त सफेद पठानी पहनकर हाथ में रिवॉल्वर लिए नजर आए। एक वीडियो में देखा गया कि सीन के बीच ही पुलिस मौके पर पहुंचती और शूटिंग रोक दी गई।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है ‘धुरंधर’, OTT रिलीज़ के बाद भारत में हो रही आलोचना

फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म इस बार हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में एक साथ रिलीज होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस कानूनी अड़चन का फिल्म की शूटिंग और रिलीज़ पर कितना असर पड़ता है।