scorecardresearch

अमृतकाल में राजा हरिश्चंद्र बनने के लिए मेहुल चोकसी को बधाई- बॉलीवुड एक्टर ने कसा तंज, बोले- साहब ने सच कहा था…

मेहुल चोकसी का नाम इंटरपोल के रेड नोटिस डाटाबेस से हटने की खबर पर केआके ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

mehul choksi, CBI, Red Corner Notice
मेहुल चोकसी (File Photo)

भारत से फरार चल रहे हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस इंटरपोल ने 20 मार्च को वापस ले लिया। इसका मतलब है कि अरब डॉलर के पंजाब नैशनल बैंक धोखाधड़ी में वॉन्टेड हीरा कारोबारी अब इंटरपोल के लिए वॉन्टेड नहीं है। यह फैसला चोकसी द्वारा एंटीगुआ हाई कोर्ट में एक याचिका दायर करने के बाद आया है।

इसके चलते आप पार्टी ने बीजेपी पर निशानी साधा है। आप नेता के दावें के अनुसार मेहुल चौकसी ने बीजेपी सरकार को करोड़ों रुपए का फंड दिया है और बीजेपी के मेहुल के साथ अच्छे संबंध हैं। अब इस मामले पर बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक केआरके ने ट्वीट किया है।

केआरके ने ट्वीट कर क्या लिखा

कमाल राशिद खान ने मेहुल चोकसी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘14000 करोड़ लूट कर अमृतकल में हरीशचंद्र बनने के लिए मेहुल भाई को बधाई। इंटरपोल ने उन्हें एक ईमानदार आदमी घोषित किया है। साहब ने सच कहा था, भ्रष्टाचार को जड़से उखड़ फेंका।’

अब दुनियाभर में यात्रा कर सकता है चोकसी

रेड नोटिस ने चोकसी को 192 सदस्य देशों में भगोड़ा घोषित किया था। एंटीगुआ पासपोर्ट पर 32 देशों में बिना वीजा के यात्रा को भी बैन कर दिया। लेकिन अब नोटिस वापिस लेने के बाद चोकसी अब दुनिया भर में स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकता है। सीबीआई ने चोकसी के खिलाफ अपना पहला मामला वर्ष 2018 में पंजाब नेशनल बैंक को 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के लिए दर्ज किया था।

वहीं सीबीआई पहले ही चोकसी और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत दो आरोप पत्र दायर कर चुकी है। बता दें कि मेहुल चोकसी और उसके भतीजे नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई स्थित ब्रेडी हाउस ब्रांच के अधिकारियों की मिलीभगत से 14 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला करने का आरोप है।

2021 में पकड़ा गया था चोकसी

मेहुल चोकसी ने एंटीगुआ कोर्ट में अपनी याचिका में दावा किया था कि 23 मई 2021 को उसे बारबरा नाम की एक महिला से डिनर पर मिलने के बहाने किडनैप कर लिया गया था। डोमिनिका में चोकसी के पकड़े जाने की खबर सामने आने के बाद, भारत ने उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर उसे वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया था।

पढें मनोरंजन (Entertainment News) खबरें, ताजा हिंदी समाचार (Latest Hindi News)के लिए डाउनलोड करें Hindi News App.

First published on: 21-03-2023 at 22:14 IST
अपडेट