कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले कॉमेडियन राजीव ठाकुर के पिता का निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने की, उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए बताया कि राजीव ठाकुर के पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं।

कृष्णा अभिषेक और राजीव ठाकुर इंदौर में परफॉर्म करने वाले थे लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद शो को रिशेड्यूल कर दिया गया। दुख की बात ये थी कि राजीव को इस बारे में तब पता चला जब वह फ्लाइट सवार हो चुके थे।

यह भी पढ़ें- Toxic Advance Booking: रिलीज से पहले यश की ‘टॉक्सिक’ ने कमाए ₹27 करोड़, जानें पूरे भारत में एडवांस कलेक्शन

राजीव ठाकुर के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आयोजकों ने शो को रिशेड्यूल करने का फैसला लिया। कृष्णा अभिषेक ने आयोजकों के साथ एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा- जब हम टेक ऑफ कर ही रहे थे, मैं और राजीव ठाकुर, तो हम इंदौर में परफॉर्म करने वाले थे लेकिन हमे पता चला कि राजीव के पिता का निधन हो गया। ये हम सभी के लिए काफी दुख की खबर है।

राजीव के पिता के बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है। हालांकि, राजीव अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें साझा करते रहते थे। दिसंबर 2025 में उन्होंने अपने माता-पिता की शादी की 70वीं सालगिरह के मौके पर एक खास और शानदार सेलिब्रेशन भी आयोजित किया था।

उन्होंने शो की टिकट खरीदने वालों से माफी मांगते हुए बताया कि वह और आयोजक मिलकर शो के लिए नई तारीख तय कर रहे हैं। आपके पैसे आपको वापस कर दिए जाएंगे।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था- “दिल से माफी, जिन लोगों ने इस इवेंट के लिए टिकट बुक किए थे, उन्हें हुई असुविधा के लिए हमें बेहद खेद है। कुछ कारणों के चलते इवेंट को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया है।

“जिन लोगों ने टिकट बुक किए हैं, उन्हें टिकट की पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। हम जल्द ही नई तारीख के साथ इस इवेंट को दोबारा आयोजित करने की कोशिश करेंगे। आपके प्यार, समर्थन, सब्र और समझ के लिए दिल से धन्यवाद। आपका साथ हमारे लिए बहुत मायने रखता है। हमें इस असुविधा के लिए खेद है। आपके सहयोग के लिए आभारी हैं और जल्द ही वापस लौटेंगे।”